क्रिकेट खेल की शुरूआत अंग्रेजो ने की थी और अंग्रेज जहाँ जहाँ गए वहाँ वहाँ क्रिकेट का खेल पनपता गया. इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि आज क्रिकेट खेलने वाली जितनी भी अच्छी टीमें हैं वे एक समय या तो अंग्रेजों की गुलाम थी या फिर उन देशों मे अंग्रेजों के वंशज गए थे.
अमेरिका भी इससे अछुता तो नहीं लेकिन उसने क्रिकेट के खेल को एक अलग रूप दिया और एक नया खेल विकसित हुआ जिसका नाम है –
बेसबॉल.
बेसबॉल और क्रिकेट में यूँ तो काफी समानता है परंतु यह खेल क्रिकेट से तेज है और अपेक्षाकृत कम समय में खत्म हो जाता है.
परंतु ट्वेंटी20 क्रिकेट का आविष्कार के बाद बेसबॉल और क्रिकेट के बीच की दूरी और भी कम हो गई है. प्रस्तुत है पाँच ऐसी अन्य बातें जो क्रिकेट और बेसबॉल को और भी करीब ला रही है.
हेलमेट: आजकल आप विकेटकीपर को एक विशेष हेलमेट पहने हुए देख सकते हैं. पहले विकेटकीपर वैसा ही हेलमेट पहनता था जैसा कि बल्लेबाज पहनता था, लेकिन अब वह एक नए किस्म का हेलमेट भी पहनने लग गया है जिसे “केचर्स मास्क” कहते हैं. इसमें चेहरा पूरी तरह से ढक जाता है और विकेटकीपर को सामने से आ रही गेंद से अधिक सुरक्षता प्राप्त होती है. यह हेलमेट बेसबॉल का केचर अरसे से पहनता आ रहा है.
डगआउट: जब ट्वेंटी20 का मैच होता है तो मैदान से बाहर मौजूद खिलाडी ड्रेसिंग रूम में नही होते बल्कि बस स्टेन्ड जैसे दिखाई देने वाले बेंचों पर होते है जो मैदान के बाहर बाउंड्री के पास रखी जाती है.
बेसबॉल में भी ऐसा ही होता है. फर्क सिर्फ इतना है कि बेसबॉल के खिलाडी मैदान के पास बने एक खड्डेनुमा जगह पर एकत्रित होते हैं जिसे “डगआउट” कहा जाता है. ड्रेसिंग रूम वहाँ भी नहीं होता.
चीयरलीडर्स: टेस्ट क्रिकेट या एकदिवसीय मुकाबलों में चीयरलीडर्स नहीं होती लेकिन ट्वेंटी20 में हर चौके – छक्के या विकेट के बाद हम चीयरलीडर्स के नृत्य का आनंद उठा सकते हैं. बेसबॉल में चीयरलीडर्स के उपयोग का चलन पुराना है.
मंगुस बेट: यह बेट आम परम्परागत क्रिकेट बेट से अलग है. इस बेट का हेंडल काफी लम्बा है और ब्लेड काफी छोटी है. इस बेट को बनाने वाले उत्पादकों का दावा है कि इस बेट की वजह से शोट मारने की क्षमता 20 से 30% तक बढ जाएगी.
इस बेट को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि इस बेट में और बेसबॉल के बेट में काफी समानता है.
शब्द विशेषण: ट्वेंटी20 क्रिकेट कमेंटरी को ध्यान सुनिए. आपको कई ऐसे विशेषण सुनने को मिलेंगे जिनका इस्तेमाल बेसबॉल खेल में अरसे से होता आ रहा है. जरा इन शब्द प्रयोगों पर नजर डालिए – पींच हीटर, बास्केट कैच, स्क्वॉड, स्विप, नेइल बाइटर, नो मेंस लैंड, लोलीपोप, क्वॉलिटी स्टार्ट, सीमर, ऑन द बॉर्ड....