|
बच्चों के कपड़े बताएंगे कि बच्चे बिमार है या नहीं |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 19 जून |
|
- एक सुट की कीमत होगी 20 पाउंड
|
यदि किसी शिशु को अचानक बुखार हो जाए तो कैसे पता चले कि वह बिमार है? तब तक पता नहीं चल सकता जब तक कि उनके शरीर को छुआ ना जाए. मगर मान लिजिए कि कुछ ऐसा हो कि उनको देखते ही पता चल जाए कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है!
42 वर्षीय क्रिस एबज़ेर एक अनोखा बेबीसुट बनाया है, जिसे नाम दिया गया है बेबी ग्लो. इस सुट को पहनने वाले बच्चे का शरीर यदि गरम होता है तो यह सुट अपने आप रंग बदल लेता है और अभिभावक को पता चल जाता है कि बच्चा बिमार है.
एबेज़र ने इस सुट को बनाने के पीछे 6 साल और 7 लाख पाउंड की रकम लगा दी है. यह सुट कॉटन का है और इसमें इस तरह की स्याही लगी हुई है जो गर्मी मिलने पर रंग बदल लेती है.
एक ब्रिटिश अखबार की खबर के अनुसार अब एबेज़र को 12.5 मिलीयन सालाना का कोंट्राक्ट मिला है और उन्हे करीब 9 लाख बेबीसुट बनाने हैं.
जाहिर है एबेज़र का खर्च तो निकल ही गया और अब वे आराम से मुनाफा कमा सकते हैं. वैसे खबर है कि बेबीसुट की बिक्री अक्टूबर माह से शुरू होगी और एक सुट की कीमत होगी 20 पाउंड.
|
|