|
गूगल ने जोड़ी गूगल बुक्स में नई सुविधाएँ |
|
इंटरनेट
|
|
शनिवार , , 20 जून |
गूगल ने अपने सोफ्टवेर गूगल बुक्स में कुछ नई सुविधाएँ जोडी है. इन सुविधाओं की मदद से प्रयोक्ताओं के लिए किताबें ढूंढना और उसे साझा करना आसान हो गया है.
गूगल ने जो नए फीचर जोडे हैं उनमें शामिल है किसी भी किताब के प्रिव्यू को अपने ब्लाग अथवा साइट पर एम्बेड करना, इससे आप अपनी पसंदीदा किताब अपने मित्रों के साथ साझा कर पाएंगे. इसके अलावा पूरी किताब के पन्नों के थम्बनेल व्यू उपलब्ध है जिससे पाठन आसान हो जाता है.
गूगल बुक्स गूगल की एक मुफ्त सेवा है, जो पुरानी और नई किताबों के कुछ अंश को मुफ्त पढने की सुविधा देती है. कुछ किताबें पूरी भी पढी जा सकती है.
|
|