newsite.jpg
नेदा, एक बहादूर लड़की ने बलिदान देकर दिखाई राह
विशेष
मंगलवार , , 23 जून
तरकश ब्यूरो



Image
  • नेदा सुल्तान मात्र 26 वर्ष की थी
  • उसके मित्रों ने आगाह किया था कि प्रदर्शनों मे हिस्सा मत लो
नेदा आगा सुल्तान 26 वर्ष की थी. वह मनोविज्ञान की विद्यार्थी थी और आधुनिक ईरान का स्वप्न देखती थी.

शनिवार को ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान वह अपने पिता के साथ तेहरान की सडकों पर निकली थी और लाखों लोगों के साथ राष्ट्रपति चुनावों मे हुई कथित धांधली के विरोध में आवाज उठा रही थी.

अचानक एक गोली चली और नेदा ढेर हो गई. वह किसी स्नाइपर की छोड़ी हुई गोली थी जिसका निशाना नेदा का सिर था. गोली लगते ही नेदा जमीन पर गिर गई और फिर खड़ी ना हो सकी.
 
लेकिन नेदा के बलिदान ने ईरान के लोगों को नई राह दिखा दी है. अब ईरान सरकार को भय है कि नेदा के रूप में लोगों को एक प्रतीक मिल गया है और अब सरकार विरोधी आंदोलन और तेज हो जाएंगे.

नेदा के मित्र याद करते हैं कि कैसे उन्होने नेदा को आंदोलन में भाग लेने से रोका था लेकिन नेदा को शायद अपनी नियति का अनुमान पहले ही हो गया था.

नेदा के एक मित्र ने एक समाचार पत्र को बताया कि उसने नेदा को आगाह किया था कि "मत जाओ". लेकिन उसने कहा कि "घभराओ मत. ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? एक गोली चलेगी और सब खत्म."

हुआ भी यही. एक गोली चली और नेदा इस दुनिया से चली गई. ईरान में वर्तमान प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोली से मरने वाली नेदा पहली नागरिक नही है. लेकिन नेदा को गोली लगने की घटना कुछ लोगों कैमरों में रिकार्ड कर ली और अब वह यूट्यूब और फेसबुक पर उपलब्ध है.

यही नहीं नेदा की याद में एक साइट भी बनाई गई है जहाँ आप नेदा जैसी नागरिक बनने की कसम खा सकते हैं.
टिप्पणियाँ (1)add
शांति शांति
द्वारा प्रेषित कमल शर्मा , जून 23, 2009
नेदा को मेरी श्रद्धांजलि ईरान में कट्टरपंथ की हार हो और ईरान में सब कुछ ईमानदारी से लागू हो यही सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें