|
10 बातें जो आप शायद माइकल जैक्सन के बारे में ना जानते हों |
|
विशेष
|
|
शनिवार , , 27 जून |
पोप के सुल्तान माइकल जैक्सन का जीवन किवंदतियों से भरा हुआ था. वे जितने समृद्ध थे उतनी ही दरिद्र थे. वे जितने लोकप्रिय थे उतने ही बदनाम भी थे. उनका जीवन कई पहलुओं में बँटा हुआ था.
प्रस्तुत है उनके जीवन की 10 ऐसी बातें जो काफी कम लोग जानते होंगे
- माइकल जैक्सन के पिता उनके साथ काफी बर्बरता से पेश आते थे. वे माइकल की एक टांग पकडकर उल्टा लटका देते थे तथा बैल्ट से मारते थे. उनका कहना था कि वे ऐसा इसलिए करते थे ताकी उनके बच्चे शिष्ट हों.
- उनके बेटे प्रिंस माइकल जैक्सन की गोडमदर एलिजाबैथ टेलर है.
- यूँ तो कहा जाता है कि उन्होने अपने नाक की ना जाने कितनी सर्जरी करवाई है, लेकिन स्वयं माइकल जैक्सन ने 1988 में अपनी आत्मकथा मून वॉक मे लिखा कि उन्होने सिर्फ दो बार राइनोप्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. उन्होने कहा उनकी डायट की वजह से ही उनका चेहरा इतना बदला है.
- किंग ऑफ पोप एक बार वास्तव में राजा के खिताब से नवाज़े गए थे. उन्हे यह खिताब गेबन, आइवरी कोस्ट के सुल्तान नाना एमन डोफू चतूर्थ ने दिया था.
- जैक्सन ने एक ही वर्ष में 8 ग्रेमी पुरस्कार जीते थे. उनके अलावा यह करिश्मा सिर्फ कार्लोस संताना और नोरा जोंस ने किया है.
- 1984 में पेप्सी के लिए विज्ञापन करते समय माइकल जैक्सन के बाल जल गए थे.
- 1988 मे उन्होने 1200 एकड की जमीन पर फैला रांच खरीदा था. यहाँ एक निजी चिडियाघर और मनोरंजन पार्क भी था.
- 1984 में एक अमेरिकी पुस्तकालय ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होने करीब 10 लाख रूपयों की किताबें नहीं लौटाई है. अधिकारियों ने कहा कि वे जुर्माना माफ कर सकते हैं बशर्ते माइकल प्रत्येक पुस्तक पर हस्ताक्षर करके दें.
- जैक्सन ने अपनी बहन जैनेट के साथ स्क्रीम नामक वीडियो शूट किया था. यह अब तक का सबसे मँहगा वीडियो शूट है जिसकी लागत आई थी करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर.
- और क्या लोगों को उनकी मौत का आभास हो गया था या उन्हें माइकल जैक्सन पर अब भरोसा नहीं था? एक वेबसाइट ने एक पोल करवाया था कि "क्या माइकल जैक्सन फिर से लौटेंगे?" 71% लोगों ने जवाब दिया - कोई सम्भावना नही है!
|
|