|
कबूतरों को भी होती है कला की कद्र |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 29 जून |
एक नई शोध से पता चला है कि कबूतर भी कला के पारखी होते हैं और अच्छे या बुरे चित्र की पहचान कर सकते हैं.
एनिमल कोग्नाईशन नामक जनरल में छपी खबर के अनुसार कबूतरों में कला की पहचान करने की नैसर्गिक खूबी होती है.
टोक्यो की कीयो विश्वविद्यालय के संशोधकों ने एक परीक्षण कर इस बात की पुष्टि की. अपनी शोध के लिए संशोधकों ने कुछ विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंगे एकत्रित की. इन पेंटिंगों को शिक्षकों ने ‘अच्छी” या ‘बुरी’ के रूप में चिह्नित कर रखा था.
इसके बाद संशोधकों ने कुछ कबूतरों को चुना और उनके सामने ये पेंटिंगे रखी. जिस कबूतर ने अच्छी पेंटिंग चुनी उसे खाने को आहार दिया गया और जिसने बुरी पेंटिंग चुनी उसे खाने को कुछ नहीं दिया गया. वैज्ञानिकों के आश्चर्य के बीच कबूतरों ने जल्द ही समझ लिया कि अच्छी पेंटिंगे चुनने पर खाना मिलेगा और उसके बाद वे हमेशा बढिया पेंटिंग ही चुनने लगे.
वैज्ञानिकों ने अपना प्रयोग हालाँकि सामान्य पेंटिंगों के द्वारा किया था और आधुनिक कला का समावेश अपने प्रयोग में नही किया, परंतु फिर भी इस प्रयोग से इतना तो पता चला कि कबूतरों में कला की समझ पनप सकती है.
|
|