|
सौर ऊर्जा से चलेगा हवाई जहाज |
|
तकनीक
|
|
सोमवार , , 29 जून |
सौर ऊर्जा से चलने वाली मोटर साइकल बन सकती है. सौर ऊर्जा से चलने वाली कार भी बन सकती है, लेकिन क्या सौर ऊर्जा से चलने वाली हवाई जहाज भी बन सकती है?
स्वित्ज़रलैंड के बर्ट्रांड पिकार्ड यही कारनामा कर दिखाना चाहते हैं. उन्होने अपनी सोलर हवाईजहाज का पहला प्रोटोटाइप तैयार भी कर लिया है. उनका लक्ष्य है एकदिन सौर ऊर्जा से चलने वाली जहाज में उडकर दुनिया का चक्कर लगाना.
बीबीसी न्यूज़ की खबर के अनुसार पिकार्ड की सोलर प्लेन का वजन मात्र 1500 किलोग्राम है और यह बहुत कुछ ग्लाइडर जैसी लगती है. लेकिन HB-SIA नामक इस प्लेन का कद सामान्य ग्लाइडरों से काफी बडा है.
पिकार्ड का हालिया लक्ष्य इस विमान को कुछ मीटर हवा में उड़ाना है. यदि कामयाबी मिलती है तो इसके बाद इस जहाज को कुछ अधिक दूरी तक उड़ाया जाएगा. इसके बाद इसको रात मे उडाने की कोशिश की जाएगी.
इस जहाज को बनाने में कम्पोज़िट पदार्थों का उपयोग किया गया है ताकी वजन कम रह सके. इसमे अत्यधिक कार्यक्षम सौर पेनल लगाए गए हैं तथा बैटरी भी उन्नत कक्षा की है.
पिकार्ड HB-SIA के बाद HB-SIB जहाज बनाएंगे जो इससे भी अधिक कार्यक्षम होगा. उसके बाद पिकार्ड इस जहाज की मदद से दुनिया का चक्कर लगाएंगे.
इससे पहले पिकार्ड 1999 में हॉट एयर बलून द्वारा दुनिया का चक्कर लगा चुके हैं.
|
|