|
ट्विटर का कमाल; घर का मालिक बाहर – चोर अंदर |
|
इंटरनेट
|
|
सोमवार , , 29 जून |
ट्विटर पर कौन किसको फोलो करता है? ध्यान रखिए, क्योंकि हो सकता है कोई चोर आपको फोलो कर रहा हो.
एक ट्विटर प्रयोक्ता इज़रायल हायमन को हाल ही में एक बुरा अनुभव हुआ. उन्होने ट्विटर पर संदेश छोड़ा कि वे शहर से बाहर जाने वाले हैं. इसके बाद उन्होने संदेश छोड़ा कि वे केंसास शहर में है. इसके बाद जब वे वापस लौटे तो पाया कि उनका घर साफ हो चुका है! चोरों ने ट्विटर पर उनको फोलो कर उनका घर ही लूट लिया था.
वैसे हायमन के घर चोरी मात्र ट्विटर की वजह से ही नहीं हुई. इसके लिए उनके डिजिटल कैमरे और फ्लिकर को भी दोषी माना जा सकता है. उनके कैमरे में एक कार्ड लगा हुआ है जो जगह की पहचान कर उसे चिह्नित कर देता है.
इससे कोई भी व्यक्ति हायमन के आलिशान घर और घर में रखी हुई चीजों की तस्वीरों के साथ साथ वे चीजें कहाँ रखी हुई है वह भी देख सकता है. चोरों के लिए इससे बेहतर सुविधा और क्या मिल सकती थी?
|
|