सविता भाभी इंटरनेट पर भारतीय पोर्न की पहचान बन चुकी थी. इस साइट पर रोजाना 7 करोड़ यूनिक विज़िटर आते थे. सविता भाभी का नाम युवाओं से लेकर बुजुर्गों के लिए अनजाना नहीं था. लेकिन अब सविता भाभी
प्रतिबंधित हो चुकी हैं.
सूचना और तकनीक मंत्रालय ने 3 जून से इस साइट पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने देश की इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कम्पनियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से इस साइट को ब्लॉक कर दे.
क्या है सविता भाभी?
सविता भाभी कार्टून के रूप में चित्रित की जाने वाली सोफ्ट पोर्न सामग्री है. सविता भाभी एक आम भारतीय गृहिणी है जो अपने घर आने वाले किसी भी पुरूष के साथ यौन संबंध स्थापित करती है.
सविता भाभी अंग्रेजी के अलावा कई हिन्दी भाषाओं में उपलब्ध थी जैसे कि हिन्दी, गुजराती, तमिल, पंजाबी आदि. इस साइट के संचालक जल्द ही कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी इस कॉमिक को उपलब्ध करवाने वाले थे. लेकिन अब इस साइट को ब्लॉक कर दिया गया है.
लेकिन इस साइट के एक संचालक देशमुख का कहना है कि वे सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अदालत में जाएंगे. उसका तर्क है कि सविता भाभी से भारत की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है इसलिए इसे प्रतिबंधित करना अनुचित है.
क्या है कानून?
भारत में साइबर कानूनों का घोर अभाव है और इस तरह की पोर्न सामग्रियों को प्रतिबंधित करना लगभग असम्भव है. आज भी सविता भाभी के इतर उससे भी अधिक उत्तेजक पोर्न सामग्री इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है और बच्चे तथा किशोर इन्हें आसानी से ब्राउज़ कर सकते हैं.
हाल ही में देश के आईटी एक्ट मे एक संशोधन किया गया था जिसके अनुसार सरकार किसी भी ऐसी साइट को प्रतिबंधित कर सकती है जो सामाजिक मूल्यों का हनन करती हो. सविता भाभी ऐसी ही एक साइट है, लेकिन सिर्फ उसको प्रतिबंधित कर देने से मूल समस्या का निवारण नहीं होगा.
क्या सविता भाभी अब नहीं देखी जा सकेगी?
सविता भाभी डुमेन ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन इससे सविता भाभी पर रोक फिर भी नहीं लगेगी. विदेश में रहने वाले प्रयोक्ता इस साइट की सामग्री कॉपी कर अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं अथवा फाइल शेरिंग साइटों पर रख सकते हैं. नए डुमेन द्वारा इसे फिर से चालू किया जा सकता है. अथवा प्रोक्सी साइटों द्वारा इसे अभी भी ब्राउज़ किया जा सकता है. सम्भावनाएँ कई हैं और सरकार के पास विकल्प कम.