|
"Susan Boil", "Swan Flu" और "Brack Obama" में क्या है समानता |
|
इंटरनेट
|
|
बुधवार , , 01 जुलाई |
एक ही समानता है और वह यह कि इनकी स्पैलिंग गलत है. ये शब्द उन शब्दों में शामिल हैं जो इंटरनेट पर खोज करते समय अधिकतम बार गलत लिखे जाते हैं.
सुसान बोयले की सही अंग्रेजी स्पैलिंग Susan Boyle है वहीं बराक ओबामा की सही अंग्रेजी स्पैलिंग Barack Obama है.
द टेलिग्राफ की खबर के अनुसार ये वे शब्द हैं जिनकी स्पैलिंग लगभग हर बार गलत लिखी जाती है. लेकिन गनिमत है कि अब अधिकतर सर्च इंजिन आपकी स्पैलिंग सुधार कर पूछते हैं कि – Did you mean -------.
इन शब्दों के अलावा जो अन्य शब्द जिनकी स्पैलिंग गलत लिखी जाती है वे हैं :
- Wallmart (Wal-Mart)
- Farrah Faucet (Farrah Fawcett)
- Rod Steward (Rod Stewart)
- "Dancing With the Starts" (Dancing With the Stars)
- Brittany Spears (Britney Spears)
- Configure worm (Conficker worm)
|
|