newsite.jpg
चमगादड़ों ने खोला लम्बे जीवन का राज़
विज्ञान
गुरुवार , , 02 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image
टाडारिआ ब्रासिलिनीसीस
चमगादड़ ऐसे स्तनधारी जीव हैं जो अपनी ही कदकाठी के अन्य जीवों की अपेक्षा लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं. अब एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने उनके इस लम्बे जीवन के राज का पता लगा लिया है और आगे चलकर यह शोध इंसानों की उम्र को बढाने में उपयोगी साबित होगी.

टेक्सास के वीए मेडिकल सेंटर के प्रोफेसर आशीष चौधरी ने दावा किया है कि चमगादड़ लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं क्योंकि वे अपने शरीर के प्रोटीन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते हैं.

अपनी शोध के लिए आशीष की टीम ने चमगादड़ों की दो नस्लों टाडारिआ ब्रासिलिनीसीस तथा मायोतीस वेलिफर के यकृत में से प्रोटीन के सेम्पल लिए और उनका परीक्षण किया.

परीक्षणों से पता चला कि चमगादड अपने शरीर के प्रोटीन को लम्बे समय तक बचा सकते हैं तथा नष्ट नहीं होने देते जबकि उसी कद काठी के चूहे ऐसा नहीं कर पाते. शायद यही वजह है कि चमगादड अपने जीवनकाल को बढा लेते हैं.

अब इस शोध के नतीजों का उपयोग ऐसी चिकित्सा पद्धति को विकसित करने में किया जाएगा जिससे इंसानों की उम्र को बढाया जा सके.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें