|
अपराधियों को ढूंढने में उपयोगी होगा नया “वीडीयो परफेक्शन टूल” |
|
तकनीक
|
|
गुरुवार , , 02 जुलाई |
|
|
26/11 के आतंकवादी की फूटेज
|
इज़रायल की तेल अवीव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लियोनिद यारोस्लेवस्की और उनके साथियों ने एक ऐसा टूल बनाया है जो सीसीटीवी फूटेज तथा अन्य माध्यमों से रिकार्ड किए गए वीडियो फूटेज की गुणवत्ता को बढा सकता है. इस तकनीक से सुरक्षा एजेंसियों को अपराधियों को पकडने में मदद मिलेगी.
कई बार ऐसा होता है कि अपराध स्थल की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों द्वारा, राह चलते व्यक्तियों द्वारा अथवा टीवी कैमरों तथा अन्य माध्यमों द्वारा रिकार्ड कर ली जाती है, लेकिन ये तस्वीरें अमूमन इतनी अस्पष्ट होती हैं कि उनके माध्यम से अपराधी की सही सही पहचान स्थापित कर पाना मुश्किल हो जाता है.
ये तस्वीरें या तो बहुत हिली हुई होती हैं अथवा धूँधली होती हैं. ऐसे वीडियो से यह तो पता चलता है कि अपराध हुआ है, लेकिन अपराधी कौन है यह पता नही चलता.
लेकिन अब इस नए वीडीयो परफेक्शन टूल से यह सम्भव होगा.
यह टूल वीडियो फूटेज की तस्वीरों को स्थिर करता और उनकी गुणवत्ता को बढा देता है. अधिकतर वीडियो में पार्श्वभाग स्थिर ही होता है और उसके ऊपर का चित्र दौडता हुआ लगता है. उदाहरण के लिए लोग इधर से उधर जाते हैं और वाहन भागते हैं. यह टूल इन आवागमन करने वाले भागों को पार्श्व स्थित स्थिर भाग से अलग कर उन्हें स्थिरता प्रदान कर सकता है जिससे कि किसी भी फूटेज में दिखाई दे रहे इंसानों की पहचान आसान हो जाती है.
यह टूल आतंकवाद के खिलाफ लडाई में उपयोगी सिद्ध होगा.
|
|