|
ममता के रेल बजट में लालू की खुलेगी पोल |
|
देश दर्पण
|
|
गुरुवार , , 02 जुलाई |
ममता बनर्जी के रेल बजट में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की शुरू की गई कई योजनाओं को हटाए जाने की सम्भावना है. हालाँकि ममता बनर्जी भी लोकलुभावन बजट ही पेश करेंगी क्योंकि अगले साल पश्चिम बंगाल मे विधानसभा चुनाव होने हैं.
ममता बनर्जी पहले ही बिना किराया बढ़ाए वर्तमान 'तत्काल सेवा' और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के टूर पैकेजों, भोजन की गुणवत्ता और अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने के संकेत दे चुकी है.
सुत्रों के अनुसार नए रेल बजट में तत्काल सेवा की बुकिंग फिर से 24 घंटॆ पहले कर दी जाएगी और तत्काल बुकिंग अब गंतव्य स्थान तक ही होगी. इसके अलावा साइड बर्थ के बीच में लगाई गई अतिरिक्त सीट भी निकाल दी जाएगी.
ममता कई और गरीब रथ ट्रेने चलवा सकती है. इसके अलावा "जनता भोजन" की भी कोई स्कीम आ सकती है.
|
|