|
आज ममता का रेल बजट; क्या दीदी दिखाएंगी दिलदारी? |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 03 जुलाई |
आज रेल मंत्री ममता बनर्जी यूपीए सरकार का पहला रेल बजट पेश करेंगी. सभी की निगाहें इस ओर हैं कि "दीदी" बंगाल के लिए क्या पैकेज लेकर आती हैं और क्या लोकलुभावन योजनाएँ पेश करती हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और ममता बनर्जी के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है.
करीब 10 साल बाद रेल मंत्रालय बिहार के किसी नेता के हाथों से छिना है और इससे बिहार के सांसदों में बैचेनी है. आशंका है कि लम्बे अरसे से बिहार को मिल रहे लाभ पर रोक लग जाएगी.
वैसे ममता पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि वे लालू प्रसाद यादव के द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं को समाप्त कर देंगी और कई नई लोकलुभावन योजनाएँ लाएंगी.
|
|