newsite.jpg
कम्बख्त ईश्क: समीक्षा: चमकदमक और ड्रामा
समीक्षा
शुक्रवार , , 03 जुलाई
Image
 

 

 

 

मसालेदार चटका
साजिद नडियादवाला चमक दमक भारी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और इनकी नई फिल्म कम्बख़्त ईश्क भी इस श्रेणी की फिल्म है. साजिद ने इस फिल्म के पीछे बहुत पैसा लगाया है और उनका तथा मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार का बहुत कुछ इस फिल्म के पीछे लगा है.


कहानी

फिल्म की कहानी है विराज [अक्षय कुमार] की जो कि हॉलीवुड में स्टंट आर्टिस्ट है. वह बडे से बडा खतरा आसानी से उठा लेता है और प्यार-मोहब्बत में यकीन नही रखता. उसके लिए महिलाओं का सिर्फ "दो" ही इस्तेमाल हो सकता है. दूसरी तरफ सिमरिता [करीना कपूर] है जो बिल्कुल विराज के विपरित है.

आगे की कहानी इन दोनों के बीच की लडाई है. देखा जाए तो यह दो विचारधाराओं की लडाई है. और इस लडाई में साथ देते हैं कई कलाकार जैसे कि आफताब शिवदसानी जो कि अक्षय कुमार के छोटे भाई बने हैं और अमृता अरोडा, विन्दू सिंह आदि.

क्यों देखें:

यह एक मसाला फिल्म है जो विशुद्ध रूप से मनोरंजन के लिए बनाई गई है. यानी कि आप दिमाग घर पर रख कर आइए और बस मजा लिजिए. क्योंकि मजे की सारी चीजें इस फिल्म मे मौजूद है. आप हँसते भी हैं, उदास भी होते हैं और जी हाँ ग्लेमर भी भरपूर है. और सबसे अच्छी बात यह है कि एक के साथ एक मुफ्त की तर्ज पर कई हॉलीवुड सितारे जैसे कि सिल्वेस्टर स्टेलन, डेनिस रिचर्ड्स आदि भी दिखाई देते हैं.

यह फिल्म पूरी तरह से अक्षय कुमार की फिल्म है और करीना कपूर भी उनका बखूबी साथ देते हैं. इन दोनों को फिल्म से अलग कर दीजिए और फिल्म वहीं बैठ जाएगी. इन दोनों की कैमिस्ट्री देखने लायक है.

क्यों ना देखें:

फिल्म में मध्यांतर से पहले का भाग काफी शानदार बना है, लेकिन उसके बाद फिल्म धीमी हो जाती और अंत मे फिर से उसमे जान आती है. चुँकि यह फिल्म मसालेदार है तो सार्थक सिनेमा प्रेमियों के लिए निराशा ही हाथ आती है. 


अंत में:

इस फिल्म की 2000 प्रिंट रिलीज की गई है. फिल्म मे अक्षय कुमार और करीना कपूर हैं. फिल्म मे कई हॉलीवुड कलाकार हैं. फिल्म मे काफी कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन है. और कई महिनों से दर्शकों को एक बडी धमाकेदार फिल्म का इंतजार है. यदि अब भी यह फिल्म ना चले तो इसे साजिद नडियादवाला का दुर्भाग्य समझा जाना चाहिए. वरना तो यह एक हीट फिल्म है.



 
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें