newsite.jpg
रेल किराए नहीं बढाए गए, नई नॉन स्टाप ट्रेने चलेंगी
देश दर्पण
शुक्रवार , , 03 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image

केन्द्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन आज रेल बजट पेश किया. रेलमंत्री ने यात्री और माल भाड़े में बढ़ातरी नहीं किए जाने का ऎलान किया वहीं, तत्काल बुकिंग सेवा पांच दिन से घटाकर दो दिन कर दी.

यही नही तत्काल बुकिंग का चार्ज 150 से घटाकर 100 रूपए कर दिया गया है. रेल मंत्री ने 12 नॉन स्टॉप ट्रेनें चलाने का भी प्रस्ताव रखा है.


इसके अलावा रेल बजट में 50 विश्वस्तरीय और 375 मॉडल स्टेशन बनाने का ऎलान किया गया है.

मुख्य बिंदु:

  • 375 नए मॉडल स्टेशन
  • 50 विश्वस्तरीय स्टेशन
  • लंबी दूरी की गाडियों में डॉक्टर
  • 7 शहरों में एंबुलेंस सेवा
  • ग्रीन शौचालयों के लिए परीक्षण
  • 200 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन
  • ट्रेन में मनोरंजन एवं सूचना की सुविधाएं
  • टिकट बिक्री के लिए 50 मोबाइल वैन
  • इंटरसिटी ट्रेनों में डबलडेकर एसी कोच
  • सिग्नल आधुनिकीकरण
  • महिला रेल सुरक्षा दस्तों की तैनाती
  • 6650 कर्मचारी क्वार्टरों का निर्माण
  • रेलवे की जमीन पर 7 नर्सिग कॉलेज खोलने की योजना
  • 130 स्टेशनों पर इंडिग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम
  • रेलवे अस्पताल मेडिकल कॉलेज बनेंगे
  • कर्मचारियों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप
  • ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का निर्माण
  • वेटिंग टिकटों पर अपटेड एसएमएस
  • 500 डाक घरों में टिकट बिक्री की सुविधा
  • बंगाल के काचरापाड़ा में नई रेल कोच फैक्ट्री
  • किसान विजन प्रोजेक्ट का प्रस्ताव
  • फल-सब्जी के लिए रेलवे कोल्ड स्टोरेज
  • गरीबों के लिए "इज्जत" स्कीम
  • 1500 से कम मासिक आयवर्ग के लोगों के लिए 25 रूपए में मासिक पास
  • कोलकाता दिल्ली और चेन्नई में महिलाओं के लिए लेडिज स्पेशल
  • तत्काल स्कीम के तहत 12 नॉन स्टॉप ट्रेनों का परिचालन
  • मदरसा के छात्रों को स्टूडेंट कंशेसन
  • कोलकाता मेट्रो का विस्तार
  • 57 नई ट्रेनें चलेंगी



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें