|
दीदी की "तुरंतो" भेंट: 12 नई नॉन स्टाप ट्रेनें |
|
देश दर्पण
|
|
शुक्रवार , , 03 जुलाई |
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 12 नई नॉन स्टाप ट्रेने चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें कहीं रूकेगी नही और इससे यात्रा के समय में काफी कमी आएगी. मजे की बात यह है कि इन ट्रेनों के कुछ रूट काफी लम्बे हैं जैसे कि दिल्ली - चैन्नई. इसलिए देखना होगा कि इतने लम्बे रूट तक कोई ट्रेन बिना रूके कैसे जाएगी?
बहरहाल जो 12 नई नॉन स्टाप ट्रेने चलाने की घोषणा की गई है वे हैं :
- दिल्ली - भुवनेश्वर
- दिल्ली - जम्मु तवी
- दिल्ली - चैन्नई
- दिल्ली - लखनऊ
- दिल्ली - एर्नाकुल्लम
- दिल्ली - कोलकाता
- दिल्ली - इलाहाबाद
- दिल्ली - पुणे
- दिल्ली - सिहालदाह
- मुम्बई - हावडा
- मुम्बई - अहमदाबाद
- कोलकाता - अमृतसर
|
|