|
मैसूर में स्थिति स्फोटक, तीन अन्य लोग घायल |
|
देश दर्पण
|
|
शनिवार , , 04 जुलाई |
मैसूर में भड़की सांप्रदायिक हिंसा थम नही रही है. गुरूवार को भी शहर में छुरेबाजी की कुछ घटनाएँ हुई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. गुरूवार रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद लोग तीन राहगीरों को चाकू मारकर फरार हो गए.
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को उन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जहाँ तनाव व्याप्त है और धारा 144 लागू है.
गौरतलब है कि मैसूर एक मदरसे को कथित तौर पर अपवित्र करने से नाराज एक समुदाय के लोगों ने काम पर जा रहे 47 वर्षीय मजदूर की हत्या कर दी थी और उसके बाद साम्प्रदायिक हिंसा भडक उठी थी.
|
|