|
शोपियां कांड: शवों के फिर से पोस्टमार्टम का आदेश |
|
देश दर्पण
|
|
शनिवार , , 04 जुलाई |
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि उन दो महिलाओं के शवों का फिर से पोस्टमार्टम किया जाए जिनका कथित बलात्कार किया गया था और बाद में हत्या कर दी गई थी.
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों पर इन दो महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या करने का आरोप है. अब उच्च न्यायालय ने सीआरपीएफ जवानों और पुलिस अधिकारियों को बिना मंजूरी लिए शोपियां न छोड़ने का भी आदेश दिया है.
28 मई को शोपियां के पास एक नाले के किनारे दोनों महिलाओं के शव बरामद किए गए थे.
|
|