|
गूगल ब्लॉग सर्च ने जोड़ी नई सुविधाएँ |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 07 जुलाई |
गूगल ने प्रसिद्ध ब्लॉग खोज सेवा ब्लॉग सर्च में कुछ नई सुविधाएँ जोड़ी हैं. सबसे बडी सुविधा जो जोडी गई है वह है ब्लॉग सर्च की आरएसएस फीड. अब आप गूगल ब्लॉग सर्च पर किसी भी विषय से संबंधित फीड को सबस्क्राइब कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए आप ‘बजट” विषय की खोज कर उसकी फीड को गूगल रीडर तथा अन्य आरएसएस रीडर में सबस्क्राइब कर सकते हैं. इससे जब भी कोई ब्लॉग पोस्ट बजट के विषय में लिखी जाएगी तो आपके रीडर में उसकी कड़ी आ जाएगी.
इसके अलावा हॉट क्वेरीज़ तथा लेटेस्ट पोस्ट्स नामक सुविधाएँ भी जोडी गई हैं. हॉट क्वेरीज़ इस समय ब्लॉग जगत में चल रहे लोकप्रिय विषय को चिह्नित करती है, तथा लेटेस्ट पोस्ट सभी नई पोस्टों की जानकारी देती है.
|
|