| इरान में विमान दुर्घटना: 168 यात्री मारे गए |
| देश दर्पण | |
| बुधवार , , 15 जुलाई | |
|
इरान की राजधानी तेहरान के उत्तार पश्चिम में स्थित क्वाजविन प्रांत में बुधवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 168 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। कैस्पीयन एयरलाइंस का यह विमान तेहरान से अर्मेनिया की राजधानी येरेवान के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 15 चालक दल के सदस्यों के साथ कुल 168 यात्री सफर कर रहे थे, जिनमें किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है। एक समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि यह विमान कैस्पियन एयरलाइंस का था और इसमें 168 यात्री सवार थे। यह अर्मेनिया के येरेवान जा रहा था। क्वाजवीन प्रांत के ताकेस्तान से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|