newsite.jpg
कीबोर्ड पॉवर सोकेट से हैकर चुरा रहे हैं आपके आँकड़े
पर्सनल कम्प्यूटिंग
गुरुवार , , 16 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image

कीबोर्ड के पीएस2 सोकेट से हैकर आपके द्वारा टाइप किए जा रहे आँकड़े चोरी कर सकते हैं. यह अविश्वसनीय खुलासा किया है इंवर्स पाथ के संशोधक डेनियन बायंको और एंड्रीया बारीसानी ने. उनका कहना है कि कुछ कीबोर्ड के कमजोर सुरक्षा वाले कीबोर्ड वायर से हैकर आपके द्वारा टाइप किए जारे रहे हर अक्षर को चुरा सकते हैं.

बीबीसी पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार कीबोर्ड को पीसी के साथ कनेक्ट करने वाले केबल के पावर सर्किट से डेटा चुराया जा सकता है. अपनी शोध में इन दोनों संशोधकों ने पाया कि पीएस2 केबल के 6 तार एक दूसरे के काफी करीब होते हैं इसलिए जब इनमें से आँकड़ॆ प्रवाहित होते हैं तो वे अर्थ वायर में लीक हो जाते हैं और वहाँ से चुराए जा सकएत हैं.

यानी कि जब भी आप अपने कीबोर्ड पर कुछ भी टाइप करते हैं तो सम्भावना रहती है कि पीएस2 वायर की खामी की वजह से आपके द्वारा टाइप किए जा रहे हर शब्द तक किसी हैकर की पहुँच हो.

ऐसा कैसे होता है?
जब भी कुछ टाइप किया जाता है तो हर कीस्ट्रोक के हिसाब से वोल्टेज बदलता है, और वह पीएस2 केबल के माध्यम से सीपीयू तक जाता है, जहाँ उसकी गणना की जाती है और उस हिसाब से अक्षर टाइप किए जाते हैं. पीएस 2 केबल 1 बार में 1 बिट डेटा प्रवाहित करते हैं.

इन दोनों विशेषज्ञों का मानना है कि कभी कभी साइबर अपराध विचित्र तरीकों से भी हो सकते हैं. वे ऐसे तरीके होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें