newsite.jpg
क्या मूत्र से चल सकती है कार?
तकनीक
गुरुवार , , 16 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image
गायों से प्राप्त मूत्र से चलेंगी कारें । इनसेट में डॉ. गेराडाइन बोट
क्या आप किसी कार को मूत्र से चला सकते हैं? अविश्वसनीय लग सकता है लेकिन ओहियो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के पास इस पर यकीन करने का कारण मौजूद है. इन वैज्ञानिकों ने एक अनोखे तरीके से मूत्र में से हाइड्रोजन ऊर्जा प्राप्त करने में सफलता हासिल की है और इससे वे कार को गतिमय कर पाए हैं.
 
प्रोफेसर गेराडाइन बोट और उनकी टीम ने निकल के इलैक्ट्रोड का इस्तेमाल कर मूत्र में से हाइड्रोजन प्राप्त किया जिसका इस्तेमाल फ्यूल सेल में किया जा सकता है. इस टीम ने जमा किए गए मूत्र के अंदर इलैक्ट्रोड को डाला और ऊर्जा प्रवाहित की, जिससे हाइड्रोजन गैस अलग हो गई, जिसका इस्तेमाल फ्यूल सेल में किया गया.

इस यंत्र के 3 X 3 ईंच के प्रोटोटाइप ने 500 मिलीवॉट बिजली पैदा की. यह उतनी अधिक भी नहीं है लेकिन प्रोफेसर बोट का मानना है कि इस तरह से मूत्र आधारित फ्यूल सेल की मदद से कार को 90 मील तक चलाया जा सकता है.

लेकिन इतने सारे वाहनों को चलाने लायक मूत्र मिलेगा कहाँ से?
मूत्र ऊर्जा का पूर्ण कालिक स्रोत तो नहीं बन सकता लेकिन पृथ्वी के वातावरण को बचाए रखने में महत्वपूर्ण पात्र निभा सकता है. ऐसा तो नहीं हो सकता कि दुनिया भर की कारें एक दिन मूत्र आधारित फ्यूल सेल से चलाई जा सकें लेकिन यह उम्मीद कायम है कि भविष्य में कुछ कारें इसी तरह के फ्यूल से चलेंगी.

इसके लिए आवश्यक मूत्र गाय जैसे पालतू पशु से प्राप्त हो सकता है. आज भी एक गाय अपने मूत्र के माध्यम से इतनी ऊर्जा तो दे सकती है जिससे करीब 19 घरों को गर्म पानी उपलब्ध करवाया जा सके.

यानी सम्भावना तो मौजूद है. 
 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें