|
मोटापे के शिकार लोग स्वाइन फ्लू के भी शिकार हो रहे हैं! |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 17 जुलाई |
मोटापे का स्वाइन फ्लू से कोई संबंध हो सकता है? यदि एक प्रकाशित रपट पर यकीन किया जाए तो मोटापे के शिकार लोग स्वाइन फ्लू का आसान शिकार बन रहे हैं. अमेरिका के सेंटर फोर डिसीज कंट्रोल एंड प्रेवेंशन के अनुसार अमेरिका में स्वाइन फ्लू की वजह से मारे जाने वाले 99 लोगों में से 45% लोग मोटापे के शिकार थे.
अब तक यह माना जाता था कि जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है वे लोग स्वाइन फ्लू का आसान शिकार बन रहे हैं. उदाहरण के लिए जो लोग हाइपरटेंशन, मधुमेह, गले की लगातार खराबी जैसी बिमारियों से ग्रस्त होते हैं उन्हें स्वाइन फ्लू आसानी से संक्रमित कर लेता है.
परंतु स्वाइन फ्लू और मोटापे का संबंध पहली बार प्रकाश में आया है और इससे चिकित्सा जगत में आश्चर्य की लहर भी फैल गई है. लंडन स्कूल ऑफ मेडिसीन के डॉ. जॉन ओक्सफोर्ड के अनुसार वे पिछले 40 वर्षों से फ्लू का अध्ययन कर रहे हैं लेकिन उन्होने कभी नहीं सुना कि मोटे लोग स्वाइन फ्लू जैसी बिमारी के आसान शिकार हो सकते हैं.
|
|