|
नैत्रहीन व्यक्ति चलाएंगे कार! बिल्कुल ऐसा होगा |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 18 जुलाई |
नैत्रहीन व्यक्ति कार चलाएंगे! सुनने में यह अविश्वसनीय लग सकता है लेकिन जहाँ चाह वहाँ राह. कुछ ऐसा ही हुआ वर्जिनीया टेक यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ.
इन विद्यार्थियो को नैत्रहीन लोगों के लिए काम करने वाली एक संस्था ने चुनौती दी थी कि क्या वे ऐसी कार बना सकते हैं जिसे नैत्रहीन व्यक्ति चला सके.
यह चुनौती कठीन थी लेकिन इन विद्यार्थियों ने इसे स्वीकार किया और अब तीन साल बाद उन्होने ऐसी कार का प्रोटोटाइप तैयार भी कर लिया है. इस कार को नैत्रहीन व्यक्ति मजे से चला सकते हैं.
परीक्षण के दौरान कुछ नैत्रहीन लोगों ने इस कार को इतनी कुशलता से चलाया कि सब हैरत से देखते रह गए.
कैसे काम करती है यह कार?
इस कार में लेज़र सेंसर लगे हैं जो रेंज फाइंडर का कार्य करते हैं. इसके अलावा इसमे त्वरित ध्वनि चेतावनी सिस्टम तथा अन्य कुछ तकनीकें भी इस्तेमाल की गई हैं.
लेज़र सेंसर की मदद से कार के आसपास के अवरोध की जानकारी नैत्रहीन व्यक्ति को ध्वनि अथवा कम्पन से मिल जाती है जिससे उसे कार चलाने मे कोई परेशानी नही होती.
इस कार को चलाने वाले एक नैत्रहीन व्यक्ति ने तो बाद में कहा कि यह हमारे लिए चाँद पर जाने जैसा है. वाकई.
|
|