newsite.jpg
पाइरेट्स बे पर अब चुकाने होंगे पैसे
उपयोगी जालस्थल
मंगलवार , , 21 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image

कभी यह साइट गाने डाउनलोड करने वालों के लिए स्वर्ग हुआ करती थी. पाइरेट्स बे पर प्रयोक्ता गाने अपलोड कर सकते थे और कोई भी अन्य प्रयोक्ता उन गानों को बिना कोई शुल्क चुकाए डाउनलोड कर सकता था. लेकिन एक दिन इस साइट पर प्रतिबंध लग ही गया और इसके संचालक जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिए गए. लेकिन इससे इस अति लोकप्रिय साइट का अंत नहीं हुआ.

पाइरेट्स बे के संचालकों ने यह साइट एक सोफ्टवेर कम्पनी ग्लोबल गेमिंग फैक्टरी एक्स को बेच दी थी. अब यह कम्पनी इस साइट को रीलॉंच करने जा रही है, लेकिन इस बार इस साइट पर कोई गैरकानूनी कार्य नहीं होगा. अब इस साइट से गाने डाउनलोड करने के लिए प्रयोक्ता को एक निश्चित रकम चुकानी होगी. यह रकम कितनी होगी इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस साइट के नए संचालक इसे कम से कम रखना चाह्ते हैं. साथ ही वे गानों के मूल अधिकारधारकों को भी फीस चुकाएंगे.

लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पाइरेट्स बे की पुरानी लोकप्रियता अब वापस नहीं लौट सकती. यदि काफी कम लोगों ने इस नई साइट पर रजिस्ट्रेशन किया तो इसकी हिट्स काफी कम हो जाएगी और मूल पाइरेट्स बे इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगी.

 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें