newsite.jpg
इसरो के अंतरिक्ष में मानव अभियान पर रेडिएशन का खतरा
विज्ञान
शनिवार , , 25 जुलाई
तरकश ब्यूरो



Image

चन्द्रयान 1 के एक महत्वपूर्ण भाग स्टार सेंसर पर सूर्य के रेडिएशन का इतना बुरा प्रभाव पड़ा कि उसने काम करना ही बंद कर दिया. इस घटना ने भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था इसरो के वैज्ञानिकों को आगे की परियोजनाओं पर फिर से कार्य करने को मजबूर किया है.

भारत 2012 तक चन्द्रयान 2 तथा उसके बाद 2015 में अपने दो अंतरिक्षयात्रियों को 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजने वाला है. इसरो ने कहा है कि अब वह आगामी मिशन पर जाने वाले यानों पर रेडिएशनरोधी कोटिंग के अतिरिक्त लेयर लगाएगा ताकी चन्द्रयान-2 के उपकरण रेडिएशन से खराब ना हो.

दूसरी ओर अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है. इसलिए मानवअभियान के लिए उपयोग में लिए जाने वाले स्पेसकैप्सूल में भी रेडिएशनरोधी कोटिंग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा. इस कैप्सूल में आपात स्थितियों में अंतरिक्षयात्रियों को बाहर निकालकर धरती पर वापस लाने की सुविधा भी होगी.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें