क्या आप अपने लिए नया कम्प्यूटर लेने की सोच रहे हैं, और ब्रांडेड की जगह असेम्बल्ड पीसी आपकी पसंद है? तो अब आप किसी विक्रेता से पीसी असेम्बल करवाने की बजाय खुद भी यह काम कर सकते हैं, वह भी बड़ी आसानी से.
आपको बस इस
साइट पर जाना होगा. इस साइट पर तीन चरणों में पीसी असेम्बल करने की विधि बताई गई है.
पहला चरण चयन का है. पीसी असेम्बल करने से पहले आपको वे पार्ट्स खरीदने होंगे जिनको आप असेम्बल करेंगे. इस साइट पर प्रोसेसर, रेम, डीवीडी राइटर आदि लगभग सभी पार्ट्स के बारे में जानकारी दी गई है. चुँकि साइट अमेरिकन है तो शूल्क भी वहीं के दिए गए हैं, इसलिए आपको भारतीय शूल्क खुद ही पता लगाने होंगे.
इसके बाद असेम्बलिंग का चरण आता है. यहाँ एक एक चरण की जानकारी काफी विस्तार से दी गई है जिससे आपको पीसी असेम्बल करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.
आखिरी चरण है इंस्टालिंग का. असेम्बलिंग के बाद अपने सिस्टम में विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम कैसे डालें यह सिखाया जाता है.
एक उपयोगी साइट.