|
बदल गया ट्विटर; आवरण भी उद्देश्य भी |
|
इंटरनेट
|
|
गुरुवार , , 30 जुलाई |
प्रसिद्ध सोश्यल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है. एक अनुमान के अनुसार आज ट्विटर पर प्रतिमाह 5.5 करोड़ प्रयोक्ता आते हैं, जो इस साइट को दुनिया की एक सबसे लोकप्रिय साइट बनाते हैं.
अब ट्विटर ने अपने मुखपृष्ठ का आवरण बदल लिया है. अब मुखपृष्ठ पर खोज करने की सुविधा जोड़ दी गई है तथा पिछले मिनट, दिन अथवा माह के हिसाब से सर्वाधिक चर्चित विषयों की सूचि भी दी गई है.
ट्विटर ने कहा - हमारा यह नया आवरण नए प्रयोक्ताओं के लिए है. पुराने प्रयोक्ता जब तक अपना अकाउंट साइन आउट नहीं करेंगे उन्हें नया आवरण नहीं दिखेगा [ऐसा इसलिए क्योंकि लोगिन करने के बाद ट्विटर के लूक में कोई फेरबदल नहीं है].
ऐसा नहीं है कि ट्विटर का मुखपृष्ठ ही बदला है. ट्विटर का उद्देश्य भी बदल गया है. जैसा कि ट्विटर के संचालक स्वीकार करते हैं कि जब ट्विटर की शुरूआत की गई थी तब यह मात्र सूचना देने का एक टूल था, परंतु अब इसका व्यापक उपयोग अन्य क्षेत्रों में भी हो रहा है.
इस साइट का असली ताकत का अहसास ईरान राष्ट्रपति चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शनों के दौरान देखी गई जब ट्विटर ईरान के समाचार प्राप्त करने का एक मात्र स्रोत बन गया था.
आज कई पत्रकार, राजनेता और सेलिब्रिटी ट्विटर पर ट्विट करते हैं और इस वजह से आम आदमी तक उनकी पहुँच और भी अधिक सुलभ हो गई है.
ट्विटर के फैलाव के पीछे इस साइट के लिए अप्लिकेशनें बनाने वाले डेवलपरों का योगदान भी प्रशंसनीय है. आज ट्विटर की सैंकड़ों अप्लिकेशन मौजूद हैं जिससे "ट्विट" करना सुलभ हो रहा है.
ट्विटर के संचालक मानते हैं कि ट्विटर का भविष्य क्या है यह उन्हें भी नहीं पता. हम तो इतना ही कह सकते हैं कि उज्जवल है!
|
|