newsite.jpg
7 बातें शरीर की जो शायद आप ना जानते हों
शानदार 7
शनिवार , , 01 अगस्त

हमारा शरीर वास्तव में एक प्रयोगशाला है. आज के आधुनिक युग में भी हम हमारे शरीर के बारे में काफी कम जानते हैं. मानव शरीर कई ऐसे तथ्य हैं जो रोमांचक हैं. 

7. हमारा शरीर दर्दनिवारक दवा स्वयं बनाता है
1aspirin.jpg हमें फलों और सब्जियों ने प्राकृतिक एस्पीरीन मिलता है. जब हम फल खाते हैं तो उनमें पाए जाने वाले बेंज़ोइक एसीड स्वत: ही सेलीसिलीक एसीड बना लेते हैं जो दर्द निवारण का कार्य करता है. जर्नल ऑफ नेचुरल सब्स्टेंस के अभ्यास के अनुसार अधिक मात्रा में फलों के सेवन से दर्द मे राहत मिल सकती है.

6. तलवे होते हैं सबसे मोटे
foot.jpg यदि चमड़ी के लिहाज से देखा जाए तो पैर के तलवे और हाथेलियाँ सबसे मोटी होती है. तलुओं और हथेलियों की चमड़ी 4 मिलीमीटर मोटी होती है जो हमारे शरीर में सर्वाधिक है. 

5. हम रात में चमकते हैं
human-glow.jpg कभी गौर किया है? इंसान रात में चमकते हैं. हम गौर नहीं पाते क्योंकि हमारी आँखे इतनी अभ्यस्त नहीं है. परंतु यह सच है कि इंसानों का शरीर कैमिकल रिएक्शन की वजह से बिजली पैदा करता है और हम रात के समय हल्के से चमकने लगते हैं परंतु हमारी आँखे वह नहीं देख पाती, लेकिन अल्ट्रा सेंसिटीव कैमरों ने इसे साबित किया है. 

4. हम सुबह सुबह अधिक लम्बे होते हैं
morning.jpg हमारा शरीर सुबह के समय लम्बा और शाम के समय नाटा होता है. जब हम नींद लेते हैं तो हमारी हड्डियों के जोड़ में भरा पानी फैल जाता है और हमारा शरीर करीब आधा ईंच लम्बा हो जाता है. लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरता है वैसे वैसे खड़े रहने और काम करने से शरीर पर दबाव आता है और शरीर फिर से सिकुड़ जाता है. 

3. झपकी बड़े काम की होती है
napping.jpg दोपहर को नींद लेना आलस की निशानी माना जाता है, परंतु 15 मिनट की झपकी हमारे अंदर स्फुर्ती पैदा कर देती है. यदि दोपहर को 15 मिनट की झपकी ली जाए [ऑफिस में ही सही] तो दिमाग तेजी से काम करने लगता है. यही नहीं इससे आपका हृदय भी ठीक ढंग से कार्यरत हो जाता है. एक अभ्यास के अनुसार दिन में एक झपकी लेने वाले लोगों को दिल का दौरा पड़ने की सम्भावना 27% कम होती है.

2. शरीर की विशेष अवस्था पुरानी बातें याद दिलाती है
proposal.jpg शादी की सालगिरह भूल गए? कोई बात नहीं, बस घुटनों के बल बैठिए और थोड़ा सा आगे झुकिए, शायद आपको याद आ जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी शादी के लिए आपने अपने शरीर का ऐसा "पोज़" जरूर बनाया होगा. कुछ प्रयोगों से साबित हुआ है कि हमें बिती बातें तब तेजी से याद आती है यदि हम उन बातों के होने के दौरान बनने वाली शारीरिक अवस्था को दोहराते हैं. उदाहरण के लिए साइकल की घंटी बजते ही आपको बचपन याद आ जाता है. सही है ना!

1. फींगरप्रिंट ही नही टंग प्रिंट भी
toungue-print.jpg हर इंसान के हाथों की रेखाएँ और निशान अलग अलग होते हैं यह तो सब जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं हमारी जीभ के प्रिन्ट भी सबसे अलग हैं. जीभ शरीर का एकमात्र स्नायू है जो एक ही तरफ से जुड़ा हुआ है. जीभ की रेखाएँ हर इंसान में अलग अलग होती है. 

अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें