|
उल्लु करेंगे हवाईजहाजों को शांत! |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
रविवार , , 02 अगस्त |
हवाई जहाज जब सिर के ऊपर से गुजरता है तो हम अपने आप कानों के ऊपर हाथ धर देते हैं. हवाई जहाज का शोर “कान फाडु” होता है. लेकिन हो सकता है कुछ समय बाद ऐसा हो कि कोई जहाज आपके सिर के ऊपर से गुजरे और आपको पता भी ना चले.
यूरोप की हवाई जहाज बनाने वाली कम्पनी एयरबस इस समय यह पता लगाने में जुटी है कि रात को विचरण करने वाले पक्षी अपनी मौजूदगी का अहसास कैसे रोक लेते हैं. कैसे वे इतनी गुप्तता और शांति से विचरण कर लेते हैं?
अभी तक जो एक पक्षी एयरबस के काम आया है वह है ऊल्लु. एयरबस के इंजीनियरों ने देखा कि ऊल्लु रात के समय अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं होने देता, क्योंकि वह एक विशिष्ट तरीके से उड कर हवा के रूख को प्रभावित कर देता है, साथ उसके पैरों में लगे विशेष पंख आवाज को सोख लेते हैं.
अब एयरबस अपने सुपरजम्बो प्लेन ए380 के लैंडिंग गीयर में कुछ बदलाव करा रही है जो कुछ कुछ इस पक्षी शारीरिक रचना के अनुसार होंगे. इंजीनियरों को विश्वास है कि ये बदलाव करने के बाद उनकी हवाई जहाज काफी कम शोर करेगी. और भविष्य में तो ऐसे हवाई जहाज बन जाएंगे जो शोर करेंगे ही नहीं.
|
|