|
पर्यावरण की रक्षा का सबसे सरल उपाय – परिवार नियोजन |
|
पर्यावरण
|
|
सोमवार , , 03 अगस्त |
क्या आप पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और बढ रहे प्रदुषण के स्तर को कम करने में अपना योगदान देना चाहते हैं? तो आपको पर्यावरण की रक्षा के लिए आम तौर पर उठाए जाने वाले कदमों की बजाय एक अन्य सरल विकल्प अपनाना चाहिए. और वह है परिवार नियोजन. यदि आप एक ही संतान को जन्म दें अथवा आप जितनी संतान चाहते हैं उससे 1 कम संतान को जन्म दें तो आप पृथ्वी के वातावरण की रक्षा करने में उल्लेखनीय योगदान दे सकते हैं.
अमेरिका की ओरेगोन स्टेट विश्वविद्यालय की एक शोध के माध्यम से यह कहा गया है कि परिवार नियोजन पर्यावरण की रक्षा का सर्वोत्तम उपाय है. परिवार नियोजन से कार्बन फूटप्रिंट मे कमी लाई जा सकती है.
इस शोध के माध्यम से बताया गया है कि अमेरिका में एक बच्चे को जन्म ना देने से अन्य परम्परागत पर्यावरण बचाव के उपायों जैसे कि अधिक माइलेज की गाड़ी में यात्रा, रीसाइक्लिंग और सीएफएल लाइटों का उपयोग करना आदि की अपेक्षा 20 गुना अधिक ग्रीनहाउस गेस का बचाव किया जा सकता है.
इसके पीछे की वजह?
जनसंख्या वृद्धि पर्वारण को ठीक उसी तरह से नुकसान पहुँचाती है जैसे कि चक्रवर्ती ब्याज धन में वृद्धि करता है. एक बच्चा आगे चलकर अपनी संतानों को भी जन्म देता है जिससे कि आबादी बढने का क्रम जारी रहता है.
एक बच्चा वयस्क होने तक प्रदुषण के स्तर को बढाता रहता है और फिर आगे चलकर अपनी संतान को जन्म देता है जिससे प्रदुषण का स्तर और भी अधिक बढने लगता है. अपने बच्चे के जन्म के बाद भी अभिभावक की जिंदगी समाप्त नहीं होती और इस तरह से उस परिवार के वृक्ष में नई शाखाओं का उदय होता ही रहता है.
इस शोध से जुड़े एक शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतर लोगों को अनुमान ही नहीं है कि जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर कितना घातक असर होता है. पर्यावरण की रक्षा के लिए नित नए विकल्प तलाश रहा मानव यदि जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लाए तो इस समय पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है.
|
|