|
मंदी में चांदी, ब्रिटेन में सेक्स खिलौनों की धूम बिक्री |
|
समाज
|
|
मंगलवार , , 04 अगस्त |
मंदी की मार से आम आदमी परेशान है और व्यापारी सोच रहे हैं कि यह ‘महामारी’ कब खत्म होगी, लेकिन जो एक वर्ग खुश है वह है सेक्स व्यापारी. एक खबर के अनुसार ब्रिटेन का वयस्क खिलौनों का बाज़ार 250 मिलीयन पौंड का हो चुका है और लगातार बढ रहा है.
ब्रिटेन के आम आदमी सेक्स खिलौनो पर पहले के मुकाबले अधिक खर्च कर रहे हैं और एक सेक्स खिलौनों के व्यापारी के अनुसार उसकी दुकान में दाखिल होने वाला हर ग्राहक एक ही घंटें में 250-300 पौंड की खरीददारी कर लेता है.
सेक्स खिलौनें खरीदने वाला एक बड़ा वर्ग है जो 18 साल से लेकर 80 साल तक के आयुवर्ग का है. यानी कि इस बाज़ार के लिए खरीददारों की कोई कमी नहीं है.
किस तरह के खिलौनें बिकते हैं? सेक्स दुकानों पर सेक्स तकिए, सेक्स गुड़िया आदि तो बिकती ही है परंतु साथ ही साथ हार्डकोर डीवीडी, लॉंजरी, पत्रिकाएँ आदि भी बिकती है. इन वस्तुओं की कीमत 99 पेंस से लेकर 500 पौंड तक होती है.
पहले के जमाने में इस तरह की दुकानें शहर की अंदरूनी गलियों में होती थी, लेकिन अब बदलते जमाने के साथ यह ट्रेंड भी बदल गया है और मुख्य बाजारों में भी सेक्स दुकानें दिखने लगी है. और तो और कुछ दुकानें तो मात्र महिलाओं के लिए भी हैं. ऐसी ही एक दुकान के मालिक ने एक ब्रिटिश अखबार को कहा कि, सिर्फ महिलाओं के लिए दुकान खोलना अच्छा है, क्योंकि वे अधिक खर्च करती हैं और दुकान के अंदर सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि कोई पुरूष उन्हें ताक नहीं रहा होता है.
|
|