पहले यह आरोप रूस पर लगाया जाता लेकिन अब अमेरिका रूस से कहीं आगे निकल गया है. दुनिया भर में सबसे अधिक स्पाम अमेरिका से फैलाए जा रहे हैं.
आईटी सेक्यूरीटी सोल्यूशन प्रोवाइडर सोफोज़ के अनुसार रूस से भेजे जाने वाले स्पाम सांदेशों की संख्या में तेजी से कमी आई है. जबकि अमेरिका से भेजे जाने वाले स्पाम संदेशों की संख्या में तेजी से बढोत्तरी हुई है.
पहले स्पामिंग की दुनिया के बादशाह रूस से अब केवल 3.2% स्पामिंग ही होती है और वह इस मामले में नौवें स्थान पर खिसक गया है. अमेरिका 16.5% के साथ पहले नम्बर पर है. इसके बाद नम्बर आता है ब्राजील [11.1%], तुर्की [5.2%] और भारत [5%] का.