newsite.jpg
गूगल मैप्स में अरूणाचल चीन का हिस्सा! गूगल ने माना भूल हुई
विशेष
शनिवार , , 08 अगस्त
तरकश ब्यूरो





एक तरफ  भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने वाली है, वहीं  गूगल ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 
 
गूगल मैप्स नामक सेवा पर अरूणाचलप्रदेश के शहरों और इलाकों के नाम अब अंग्रेजी के साथ साथ चीनी भाषा में दिखाए जा रहे हैं, वहीं भारत के अन्य शहरों के नाम अंग्रेजी के अलावा हिन्दी में आ रहे हैं. यही नहीं गूगल ने अरूणाचलप्रदेश और चीन को लगती सीमा भी टुटी हुई दिखा दी है,ठीक वैसे ही जैसे भारत - पाक की नियंत्रण रेखा को दिखाया जाता है. 
 
 
अरूणाचल प्रदेश और चीन  से लगती सीमा टूटी हुई 
 

 
अरूणाचल प्रदेश के इलाकों के नाम चीनी भाषा में 
 
 
 
गूगल ने एक तरह से अरूणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बना दिया है और इससे देश में विरोध के स्वर उठने लगे हैं.  अरूणाचल प्रदेश के पूर्व सांसद और भाजपा सदस्य किरण रिजिजू ने कहा कि इसके पीछे चीन का हाथ है जो इस तरह के हथकंडे अपनाता रहता है. भारत सरकार को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.
 
कई सांसदों ने गूगल के खिलाफ  कार्रवाही करने की बात भी कही है. गूगल की तरह से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
 
अपडेट [08/08/09 19:00]: 
 

गूगल ने अरूणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाने पर खेद प्रगट किया है. गूगल प्रवक्ता ने कहा है कि पिछले दिनों गूगल अर्थ के नक्शे में अरूणाचल का हिस्सा अपडेट करते समय उनसे चूक हुई है. अब पुराने नक्शों को जल्द ही फिर से लगा दिया जाएगा.

गूगल प्रवक्ता ने यह भी कहा कि गूगल किसी अंतर्राष्ट्रीय सीमा विवाद में पड़ना नहीं चाहता है.

परंतु गूगल ने नक्शों को ठीक करने की कोई समय सीमा निश्चित नहीं की है.





टिप्पणियाँ (10)add
...
द्वारा प्रेषित कुश , अगस्त 08, 2009
मैं प्रशंसा करता हूँ.. इस कदम की.. और साथ ही पूर्ण रूप से तैयार हूँ गूगल की सेवाए छोड़ने को.. मुझे नहीं पता इससे कोई फर्क पड़ेगा या नहीं.. पर इतना तो मैं कर सकता हूँ..
साथ ही गूगल मैप्स पर भी इस बाबत अपनी शिकायत दर्ज करा दी है..
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
I strongly protest
द्वारा प्रेषित rachnasingh , अगस्त 08, 2009
All Indians are against this MAP and so am i . Google should wake up and correct the map
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
http://DeshGujarat.Com
द्वारा प्रेषित JP , अगस्त 08, 2009
I Protest this. You have rightly taken up this issue.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
google correct this
द्वारा प्रेषित रंजन , अगस्त 08, 2009
i protest!! google you have to correct the map..
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
भारतीय क्षेत्रों को गुग्गल के द्वारा चीन के अन्तर्गत दिखाना.
द्वारा प्रेषित Dr.Subhash Bhadauria , अगस्त 08, 2009
संजयजी आप जिस गुग्गल के द्वारा भारतीय भूभाग को चीन के अन्तर्गत दिखाये जाने से क्षुब्ध होकर गुग्गल की तमाम सेवाओं को त्याग कर रहे हैं और औरों की मंशा पर प्रश्न कर रहे हैं. श्रीमानजी अरुणाचल के आखिरी गांव मियाऊँ तक एन.सी.सी. ट्रेक पर देखा तो वहां सब कछ खोखला है मात्र सेना की गश्त. गुहाटी के बाद असुरक्षा का माहौल है. देश के कर्णधारों को गहरी नींद में हैं. चीन बड़ी हरकत करने को आमादा है वह इस तरह की हरकत कर हमारी परीक्षा ले रहा है. गुग्गल को त्यागने की जगह मैं गुग्गल को ही हथियार बना शत्रु को हलाक के पक्ष में हूँ.
गुग्गल की सेवाओं को उसकी ही बदमाशियों के खिलाफ उपयोग करें यह मेरी अपनी राय है.
गुजरात सरकार ने रक्षा अकादमी बनायी है और मेरे जैसे ट्रेन्ड एन.सी.सी.आफीसर को गोधरा के पास शहरा जैसे मुस्लिम गाँव में इंचार्ज प्रिंसीपाल बनाकर फेंक दिया तो 10 वर्ष की राष़्ट्र और सेना की सेवा को त्याग कर आतंकवादियों में शामिल हो जाऊँ. या गुजरात को छोड़ कर चला जाऊँ. पर नहीं बच्चों की परवरिश जो करनी है.
आपको गुजराती ग़ज़ल के सूरत के मश्हूर शायर मरीज़ का शेर नज़र कर रहा हूँ.
કહો દુશ્મન ને દરિયા જેમ હુઁ પાછો જરૂર આવીશ,
યે મારી ઓટ જોઈ ને કિનારે ઘર બનાવે છે.
गुग्गल से ज़्यादा देश का नपुसंक नेतृत्व जिम्मेदार है और लोग ऐसे ही नेतृत्व को बागडोर सौंप बैठे हैं.
अज़ाम सामने धीरे धीरे आयेगा ये तो इब्तिदा है.


report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
...
द्वारा प्रेषित QB , अगस्त 09, 2009
Google Maps China shows the entire state as well as Aksai Chin in J&K and parts of uttarakhand as chinese territory. http://quickbug.wordpress.com/...g-borders/
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
गूगल ने माना भूल हुई
द्वारा प्रेषित काजल कुमार , अगस्त 09, 2009
विरोध रंग लाता है.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित कुमार आशीष , अगस्त 15, 2009
भारत के मानचित्र के साथ कोई भी छेड़छाड़ शोभनीय नहीं है, यह गूगल को जान लेना चाहिए। और, भारतीय नेतृत्‍व को शीघ्रातिशीघ्र सम्‍यक् संशोधन सुनिश्चित कराना चाहिए।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
google ko rastrawadi hona hoga
द्वारा प्रेषित gopal ramani , अगस्त 22, 2009
google ko yadi hindustan me dhanda karna hai to
bhartiya hona hoga nahi to boriya bistar bandh ke chale jaye
jaha se aye hai.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
गुगल, तुरंत अरुणाचल प्रदेश को भारतीय गणतंत्र के अंग के रूप में दिखाओ.
द्वारा प्रेषित दिवाकर मणि , सितम्बर 04, 2009
गूगल का यह कृत्य खेदजनक नहीं अपितु घृणास्पद व निंदापरक है। गूगल को अविलंब अपने इस कुकृत्य के लिए भारतीय जनता से माफी मांगते हुए गूगल मैप्स में अरूणाचल प्रदेश को भारतीय गणराज्य के अंतर्गत दिखाए... SHAME ON GOOGLE...........
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें