|
पानी बचाने के लिए ब्राज़ील की मुहीम – नहाते समय मूत्रत्याग |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
रविवार , , 09 अगस्त |
ब्राज़ील के टेलीविजन स्टेशनों पर आजकल अनोखे विज्ञापन देखे जा रहे हैं. ये विज्ञापन एक पर्यावरण रक्षा समूह द्वारा बनवाए गए हैं जो लोगों से आग्रह करते हैं कि पानी बचाने के लिए नहाते समय मूत्रत्याग करें!
एसओएस माटा अटलांटा नामक इस संस्था का मानना है कि ऐसा करने से प्रत्यैक घर प्रतिवर्ष 1000 गैलन पानी बचा सकता है.
यदि एक घर प्रतिदिन एक बार कम फ्लश करे तो प्रतिवर्ष 4380 लीटर पानी बचा सकता है. इस संस्था का कहना है कि परम्परागत तरीके से शौच जाने की बजाए यदि नहाते समय ही शौच की जाए तो काफी मात्रा में पानी की बचत हो जाती है.
इस संस्था द्वारा बनवाए गए विज्ञापनों में बच्चों की पार्श्वआवाज़ इस्तेमाल की गई है जो लोगों से कहते हैं कि स्नान करते समय शौच जाएँ और अटलांटिक रैनफोरेस्ट को बचाएँ.
इन विज्ञापनों में खिलाडियों, बच्चों, युवाओं यहाँ तक कि परग्रही जीवों के कार्टूनों को नहाते समय शौच करते दिखाया गया है.
|
|