|
गूगल लाएगा नया सर्च इंजिन, ज्यादा तेज़ - ज्यादा कारगर |
|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 11 अगस्त |
गूगल ने अपनी एक गुप्त योजना की जरा सी झलक दिखाई है. गूगल एक नए सर्च इंजिन को लॉंच करने की योजना बना रहा है जिसका कोडनाम है - कैफीन.
गूगल के अनुसार कैफीन अधिक तेज़ होगा - गूगल वैसे भी तेज ही है - अधिक कारगर होगा और अधिक पन्ने सर्च करेगा.
गूगल ने 10 अगस्त 2009 को इस नए सर्च इंजिन को वेब डेवलपरों के लिए खोला है ताकी वे इसे टेस्ट कर सकें और गूगल को अपनी राय दे सकें.
यह गूगल कैफीन का प्रि-बीटा रिलीज है और यह काम करता है. एक अनुभवी वेब डेवलपर बेन पार्र के अनुसार गूगल कैफीन ने काफी उत्साहजनक नतीजे दिखाए.
उदाहरण के लिए जब गूगल कैफीन पर 'Dog' ढूंढा गया तो उसने 0.12 सेकंड में नतीजे दिखाए. परम्परागत गूगल यही नतीजे 0.25 सेकंड में दिखाता है यानी गूगल कैफीन दुगना तेज है.
|
|