newsite.jpg
गूगल अर्थ की तोड़ भुवन अब ओनलाइन
विज्ञान
शुक्रवार , , 14 अगस्त
तरकश ब्यूरो



Image

इसरो द्वारा विकसित देसी इमैजिंग वेब पोर्टल भुवन अब ओनलाइन हो गया है. भुवन की सहायता से भारत के किसी भी शहर के नक्शे देखे जा सकते हैं. भुवन गूगल के मुकाबले ताजा तस्वीरें उपलब्ध करवाने में श्रेष्ठ है.

इसके अलावा कई ऐसी सुविधाएँ भी हैं जो इसे बेहतर बनाती है. जैसे कि आप दो शहरों के बीच की हवाई दूरी नाप सकते हैं, तथा मिंट्टी, बंजर भूमि और जल संसाधन संबंधी इसरो के आंकड़ों तक भी भुवन के माध्यम से प्राप्त होते हैं.

भुवन का उपयोग देश की सुरक्षा में भी हो सकता है. जैसा कि भुवन को विकसित करने वाली इसरो की टीम के मुखिया वी. जयरामन ने कहा - मुंबई जैसे आतंकी हमलों की सूरत में भी यह पोर्टल बहुत कारगर हो सकता है. इसके सहारे सुरक्षा बल किसी भी इलाके की भौगोलिक स्थिति से जुड़े आंकड़े हासिल कर सकते हैं. कुछ आँकड़ॆ और जानकारियाँ ऐसी होंगी जिन्हे सुरक्षाबल विशेष पासवर्ड डालकर ही प्राप्त कर सकेंगे. आम लोगों को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

लेकिन फिर भी कई सारी सुविधाएँ आम जनता के लिए भी उपलब्ध है जैसे कि गूगल के मुकाबले भुवन अपेक्षाकृत नवीनतम आंकड़े मुहैया कराता है. दूसरी खूबी यह कि यह पूरे भारत में 55 मीटर की और कई स्थान पर 10 मीटर  ऊंचाई की हाई रिजोल्यूशन की तस्वीरें उपलब्ध कराता है.


टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें