|
7 सफलताएँ भारत की जिन पर हमें गर्व है |
|
शानदार 7
|
|
शनिवार , , 15 अगस्त |
|
देश के 62वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम यदि यह सोचें कि इन 62 सालों में हमने क्या हासिल किया तो सिर्फ निराशा ही हाथ नहीं लगती है. भारत ने कई सफलताएँ अर्जित की है जिन पर हमें गर्व है.
लोकतंत्र
|
 |
देश की सबसे बड़ी सफलता है लोकतंत्र. भारत से अलग हुए पाकिस्तान में लोकतंत्र पूरी तरफ से विफल रहा है. भारत के पड़ोसी देशों की भी बात करें तो लगभग हर देश में अराजकता का माहौल दिखता है. लेकिन भारत ना केवल अपने लोकतंत्र को बचाए रखने में कामयाब हुआ बल्कि उसने यह साबित भी किया है कि लोकतंत्र ही सर्वश्रेष्ठ शासन माध्यम है.
|
अंतरिक्ष कार्यक्रम
|
|
भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम काफी देर से शुरू हुआ था. जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था [इसरो] की स्थापना की गई तो इसका उद्देश्य था मानवता के हित में अंतरिक्ष कार्यक्रम तैयार करना. भारत ने जब अपना पहला रॉकेट तैयार किया तो उसे साइकल पर रख कर लॉंचिंग स्थान तक ले जाया गया था. उस समय किसी ने कल्पना भी नहीं की थी भारत एक दिन चन्द्रमा तक यान भेज देगा.
भारत के आगामी अंतरिक्ष कार्यक्रम देश को इस क्षैत्र में अग्रणी बना देंगे. भारत 2012 तक चन्द्रमा पर रोबोट भेजेगा, इस वर्ष तक भारतीय अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष में जाएंगे और 2015 तक भारत मंगल ग्रह पर यान भेजेगा.
|
आई.टी.
|
|
दक्षिण के राज्यों के कुछ प्रगतिशील नागरिकों ने देश को एक नई राह दिखाई. भारत में सूचना और तकनीक क्रांति का दौर आया और भारत इस क्षैत्र का अग्रणी खिलाड़ी बन गया है.
|
संस्कृति
|
|
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी. दुनिया की प्राचीनतम संस्कृतियाँ समय के साथ विलुप्त हो गई या बदल गई पर भारतीय संस्कृति आज भी कायम है.
देश में 150 अधिक भाषाएँ बोली जाती है. अनेक धर्मों का पालन होता है. अनेकों जातियाँ, उपजातियाँ, सम्प्रदाय, बोलियाँ हैं. लेकिन एक सुत्र है जो देश को एक बनाए रखता है, वह है भारतीयता.
|
अर्थव्यवस्था
|
|
भारत सकल घरेलु उत्पाद की दृष्टि से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारतीय बाज़ार पश्चिम के व्यापारियों के लिए सोने की खान है. भारी वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद देश इस मंदी से उतना प्रभावित नहीं हुआ.
इसकी वजह है देश में ही मौजूद एक बहुत बड़ा बाजार. देश धीरे धीरे ही सही परंतु सम्पन्न हो रहा है.
|
सैन्य शक्ति
|
|
भले ही हमारे नौसेना अध्यक्ष स्वीकार करें कि देश चीन का मुकाबला नहीं कर सकता, लेकिन यह सच है कि भारत की सैन्य शक्ति किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है.
चारों ओर से दुश्मनों से घिरे देश में आज यदि सुरक्षा का अहसास होता है तो इसके पीछे की वजह सीमा पर डटे हमारे जवान और हमारी सैन्य शक्ति है.
|
|
वैज्ञानिक |
|
दुनिया को शून्य की पहचान भारत ने करवाई थी. भारत खगौल विज्ञान के क्षैत्र में हमेशा से अग्रणी रहा था और आज भी विज्ञान के क्षैत्र में देश काफी उन्नत है.
|
???? ??? ??????? ?? ?????? ?? ?????.
|