|
जेबकतरे नहीं बल्कि जेब भरने वाले अनोखे लोग |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
सोमवार , , 24 अगस्त |
|
| अपनी जेब टटोल लें क्योंकि उसमें 5 पौंड से लेकर 20 पौंड तक के नोट डाले गए हो सकते हैं
|
आम तौर पर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाते समय जो एक डर सताता है वह यह होता कि कहीं पॉकेट ना कट जाए. इसलिए हाथ बार बार पिछ्ले जेब की तरफ जाता है.
लेकिन लंदनवासियों के लिए पीछे वाले जेब को बार बार टटोलना अब सुखद अनुभव भी दे रहा है. ऐसा नहीं है कि वहाँ अब जेबकतरी नहीं होती, वह तो होती है. लेकिन अब जेबकतरी के साथ साथ ‘जेब भराई’ भी हो रही है!
ब्रिटेन के एक ब्राडबैंड सर्विस उपलब्ध करवाने वाली कम्पनी ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत लंदन के कुछ जेबकतरों को एक नया काम दिया गया है और वह है लोगों की जेबें भरना. अब यदि आप लंदन में हों और कोवेंट गार्डन या ट्राफ्लेगलर स्केवर जैसे व्यस्त स्थानों पर खड़े हों तो अपनी जेब टटोल लें क्योंकि उसमें 5 पौंड से लेकर 20 पौंड तक के नोट डाले गए हो सकते हैं. इस अभियान का उद्देश्य है मंदी की मार झेल रहे लोगों के चेहरों पर थोड़ी खुशी लाना.
जो लोग लंदन में नहीं है लेकिन ब्रिटेन के किसी दूसरे शहर में रहते हैं उन्हें भी दुखी होने की आवश्यकता नहीं क्योंकि आगामी दिनों में इस अभियान को पूरे देश में लागू किया जाएगा.
|
|