newsite.jpg
7 विचित्र एलर्जी जो जीना दूभर कर सकती है
शानदार 7
गुरुवार , , 27 अगस्त

हमारा शरीर कई प्राकृतिक और अप्राकृतिक चीजों के प्रति अतिसवेंदनशील हो जाता है और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है. यूँ तो हम सब किसी ना किसी चीज के प्रति एलर्जीटिक होते हैं, परंतु कुछ एलर्जियाँ तो ऐसी हैं जो जीना ही दूभर कर देती हैं.

पानी से एलर्जी
1aspirin.jpg

इस एलर्जी को अक्वाजेनिक अर्टिकेरिया कहते हैं. यह अवस्था हर 2.3 करोड़ व्यक्तियों में से किसी एक को होती है, और जिसे होती है उसका जीवन नर्क समान बन जाता है. इस एलर्जी से ग्रस्त आदमी पानी के प्रति सवेंदनशील होता है. पानी उसके शरीर पर घातक असर करता है.

एशले मोरिस को यही एलर्जी है. एशेल स्विमिंग नहीं कर सकती, नहा नहीं सकती, शावर का आनंद नहीं ले सकती, यहाँ तक कि पसीना भी सहन नहीं कर सकती. अपनी अवस्था पर वह रो भी नहीं सकती.

[कड़ी]


सेक्स से एलर्जी
foot.jpg

कुछ महिलाओं को यह एलर्जी होती है. चिकित्सा विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार कुछ महिलाएँ अपने साथी के वीर्य के प्रति एलर्जिटिक होती है. इसे ह्यूमन सेमिनल प्लाज़मा हाइपरसेंसीटिविटी कहते हैं. इस एलर्जी से मृत्यु भी हो सकती है. लेकिन इस एलर्जी का इलाज है.



लकड़ी से एलर्जी
human-glow.jpg

कुछ विशेष प्रकार के पौधों से अथवा लकड़ी से एलर्जी होना यूँ तो आम बात है, लेकिन कुछ लोग तो सभी प्रकार की लकड़ियों से एलर्जिटिक होते हैं. अब इसका खतरा सोचिए! जिनको यह एलर्जी होती है वे कागज़ नहीं छू सकते, पेंसिल नहीं छू सकते, पलंग पर सो नहीं सकते! इस एलर्जी से ग्रस्त लोग लकड़ी या उससे बनी किसी भी चीज के सम्पर्क में आते हैं तो उन्हें खुजली, खांसी, छींके आने लगती है.

डान हिल की उम्र 32 वर्ष है. उन्होनें लकड़ी के फर्नीचर बनाने का शौख था, लेकिन उन्हें वह व्यवसाय बंद करना पड़ा क्योंकि उन्हें लकड़ी से एलर्जी हो गई थी. बाद में उन्हें पता चला कि उनको वेल्श ओक लकड़ी से एलर्जी नहीं है, और उन्होने उसके फर्नीचर बनाना शुरू कर दिया.

[कड़ी]


कसरत से एलर्जी

चकित हैं? होने की बात भी है. कसरत स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, लेकिन कुछ लोगों को कसरत से भी एलर्जी होती है. यह एलर्जी कसरत करने से पहले खाए गए आहार पर निर्भर करती है. उदाहरण के लिए जिन लोगों को यह एलर्जी होती है, उन्होनें यदि कसरत करने से पहले शेलफिश, गेहूँ, अंगूर, एंटीबायोटिक दवाएँ, जुकाम की दवाई आदि खाई है तो उन्हें कसरत करने पर इसके घातक परिणाम दिखाई देते हैं.

ऐसे लोगों को कसरत करने पर चक्कर आने लगते हैं, उन्हें लकवा मार सकता है, बेहोशी छा सकती है और उनकी मृत्यु भी हो सकती है.



सूरज से एलर्जी
napping.jpg सूर्य की गर्मी से तो कईयों को एलर्जी होती है और सनबर्न एक आम बात है. लेकिन कुछ लोगों को खतरनाक सोलर अर्टिकेरिया नामक एलर्जी भी होती है. इस एलर्जी से ग्रस्त लोग सामान्य रोशनी भी सहन नहीं कर पाते हैं. इस एलर्जी का असर गले के आसपास, हाथों और पैरों पर अधिक होता है. यहाँ तेज खुजली आने लगती है, और लाल चकत्ते पड जाते हैं.
 

आधुनिक संसाधनों से एलर्जी
proposal.jpg

इसे इलैक्ट्रो सेंसिटिविटी कहते हैं जिसपर अभी तक चिकित्सा विज्ञान की मुहर लगनी बाकी है. लेकिन कई लोगों ने दावा किया है कि उन्हें ईएमएफ यानी इलैक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड से एलर्जी है.


ऐसी ही एक महिला है डेबी बर्ड जो ना तो कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर सकती है, ना ही कार, माइक्रोवेव ओवन आदि का, क्योंकि इनके द्वारा छोड़ी गई इलैक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड से उनके शरीर पर लाल चकत्ते हो जाते हैं और खुजली होती है.

[कड़ी]


सुखे मेवे से एलर्जी
proposal.jpg कई लोगों को सुखे मेवे जैसे कि मूंगफली आदि से भी एलर्जी होती है. ब्रिटेन के जेम्मी स्टिवर्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड का चुम्बन लिया और तुरंत ही उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया, उसके होठ नीले पड़ गए और चक्कर आने लगे. उसकी गर्लफ्रेन्ड ने कुछ ही देर पहले ढेर सारी मूंगफली खाई थी.


अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें