|
अप्राकृतिक पेड़ पौधे जो घटाएंगे प्रदुषण |
|
पर्यावरण
|
|
शनिवार , , 29 अगस्त |
|
| एक नई रिपोर्ट के अंदर जीयो-इंजीनियरिंग की बात कही गई है
|
एक तरफ जंगल घट रहे हैं, विकास के नाम पर पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं, हरियाली समाप्त हो रही है, तो दूसरी तरफ संशोधक इस समस्या का इलाज भी अप्राकृतिक तरीकों की सहायता से निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
कुछ इंजीनियरों का मानना है कि अगले 10 से 20 सालों के अंदर दुनिया भर में करीब 1 लाख अप्राकृतिक या मानवनिर्मित पेड़ पौधें लगा दिए जाएंगे जो कार्बन उत्सर्जन को कम करेंगे. इन पेड़ पौधों की वजह से प्रदुषण के स्तर में कमी आएगी.
एक नई रिपोर्ट के अंदर जीयो-इंजीनियरिंग की बात कही गई है, जिसमें अप्राकृतिक पेड़ पौधों के निर्माण और उन्हें रोपने की सम्भावना व्यक्त की गई है. डॉ. टिम फोक्स के अनुसार यह जीयो इंजीनियरिंग प्रदुषण को कम करने के लिए सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध होंगे.
इन पौधों का निर्माण इंसानों द्वारा किया जाएगा और इनके बड़ॆ होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ये पौधे आम पौधों की तरह ही व्यवहार करेंगे और पृथ्वी के वातावरण को बचाए रखने में अपना योगदान देंगे.
|
|