newsite.jpg
7 मज़ेदार तरीके और उदाहरण गाड़ियों को नाम देने के
शानदार 7
सोमवार , , 14 सितम्बर

आप अपनी टाटा सुमो, या फिर रिट्ज़ या फिर ए-स्टार या आई10 आदि कारों में घुमते हैं लेकिन क्या कभी आपने गौर किया है कि इन कारों के नाम किस तरह से रखे गए होंगे. आइए जानते हैं 7 अनोखे तरीके जो गाड़ियों को नाम देने के लिए अपनाए गए और अपनाए जाते हैं:

गाड़ी बनाने वाले के नाम पर गाड़ी का नाम
1aspirin.jpg
टाटा मोटर्स की एसयूवी सुमो

यह तरीका सबसे पूराना है और सबसे अधिक प्रचलित भी. देख लीजिए कार निर्माण के भीष्म पितामय माने जाने वाले हैनरी फोर्ड की कम्पनी का नाम है फोर्ड, लुइस रिनोल्ट की कम्पनी है रिनोल्ट, डब्ल्यू. ओ. बैनटली की बैनटली, प्रो. एच.सी. फर्डीनंड पोर्श की कम्पनी है पोर्श, सोइचिरो होंडा की होंडा, चार्ल्स स्टिवर्ट रोल्स और फ्रेडरिक हैनरी रोयस की रॉल्स रोयस आदि.

ऐसा नहीं है कि कार निर्माता अपने उपनाम पर ही कम्पनी का नाम रखते हों, यह उदाहरण देखिए – ऑस्ट्रिया के एमिल जैलीनेक ने अपनी बेटी के नाम मर्सिडीज़ के आधार पर कम्पनी का नाम रखा, जी हाँ मर्सिडीज़.

भारत का उदाहरण लें तो क्या आप जानते हैं टाटा मोटर्स की एसयूवी सुमो का जापानी पहलवान से कोई लेना देना नहीं है. इस कार का नाम पूर्व प्रबंध निदेशक सुमानाथ मूलगाँवकर के नाम पर रखा गया. SUMO [Sumanath Moolgavnkar] – नाम और उपनाम के प्रथम दो अक्षर.


भगवान के नाम पर कार का नाम
foot.jpg
माज़्दा

अपनी देसी मारूति को ही लें. मारूति भगवान हनुमान का ही दूसरा नाम है. इसके अलावा ग्रीक देवी देवताओं के नाम पर तो कई कारें हैं जैसे कि माज़्दा, सेटर्न और ज़ेफायर. इसके अलावा जापानी आध्यात्म पर आधारित नाम ज़ेन भी रखा गया है.



जंगली नाम
human-glow.jpg
फोर्ड बफेलो

पर्यावरण प्रेमी कार निर्माता जंगल आधारित नाम भी रखते हैं. उदाहरण देखिए – टाटा सफारी, होंडा लायन, निस्सान टारनटूला, किया फोक्स, फोर्ड बफेलो, पोंटियाक चीता, मित्चुबिशी कोल्ट, डॉज वाइपर, लेम्ब्रोगिनी बुल आदि.


समुद्री नाम

प्लेमाउथ बाराकुडा

जंगल से निकल कर समुद्र की ओर चलें तो पातें हैं कि कई कार निर्माता समुद्री जीवों पर आधारित नाम रखते हैं – जैसे कि टोयाटा ने नाम दिया शार्क, एएमसी का कार है मर्लीन, और फिर प्लेमाउथ बाराकुडा भी है.


पक्षी और कीट पतंगो पर आधारित नाम
napping.jpg
फोर्ड की फाल्कन
कई कार निर्माता पक्षियों और कीट पतंगो पर आधारित नाम अपनी कारों को देते है. उदाहरण के लिए – फोर्ड की फाल्कन, निस्सान की ब्लू बर्ड, क्रिस्लर की ओउल, पोर्श की स्पायडर, दात्सन की सुपर बी, वी.डब्ल्यू. की बीटल, महिन्द्रा की स्कोर्पियो आदि.
 

झटकेदार नाम
proposal.jpg
दाहित्सु की नैकेड

कभी कभी कार के नाम ऐसे रखे जाते हैं जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएँ. जैसे कि दाहित्सु की नैकेड, सुज़ुकी की कैपेचीनो, होन्डा की लाइफ डंक, मारूति की आल्टो और वेगन-आर आदि.

ह्यूंडेई अपनी कारों को नम्बर देने के लिए जाना जाता है, इसका ताज़ा उदाहरण है आई-10, आई-20 और जल्द ही आने वाली आई-30.


एक देश में एक नाम दूसरे में दूसरा नाम
proposal.jpg
यूरोप में स्पेलैश, भारत में रिट्ज

ऐसा भी होता है. एक ही कार दो देशों या महाद्विपों में अलग अलग नाम से बेची जाती है. जैसे कि मारूति सुज़ुकी की रिट्ज. यही कार यूरोप में स्पेलैश के नाम से बिकती है, लेकिन भारत में इसे लग्ज़री कार दिखाने के लिए अधिक स्टाइलिश नाम दिया गया.

हमारी अपनी कही जाने वाली मारूति 800 पाकिस्तान में सुज़ुकी मेहरान के नाम से बिकती है तो टाटा इंडिका भी यूरोप में सीटी रोवर बन जाती है.



अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें