newsite.jpg
बिंग ने जोड़ी नई सुविधा, अब लिखकर नहीं देखकर कीजिए खोज
इंटरनेट
बुधवार , , 16 सितम्बर
Image
एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है
माइक्रोसोफ्ट ने अपने सर्च इंजिन बिंग में एक नई सुविधा जोड़ी है. इस सुविधा की मदद से प्रयोक्ता बिना कुछ लिखे ही खोज कर पाएंगे, क्योंकि यह सुविधा तस्वीर आधारित खोज को समर्थन देती है ना कि अक्षरों के रूप में लिखे गए कीवर्ड आधारित खोज को.

इस सुविधा का नाम है विजुअल सर्च. माइक्रोसोफ्ट के युसुफ मेहदी के अनुसार विजुअल सर्च भविष्य के सर्च इंजिन बाज़ार को बदल कर रख देगी. इससे प्रयोक्ताओं को अपनी खोज करने में आसानी होगी और यह कार्य अधिक मनोरंजक भी हो जाएगा.

माइक्रोसोफ्ट के अपने आकलन के अनुसार हम अक्षरों की बजाय तस्वीरों की पहचान करीब 20% तेजी से करते हैं. यानी कि कुछ लिखा हुआ पढने की अपेक्षा यदि वही नतीजा तस्वीर के स्वरूप में मिल जाए तो खोज आसान हो जाती है और यही विजुअल सर्च की विशेषता भी है.
माइक्रोसोफ्ट की ब्लॉग पोस्ट के अनुसार – यह कुछ कुछ ऐसा है जैसे आप एक बड़ा कैटेलोग खंगाल रहे हैं और एक तस्वीर की कड़ी से आपको नई कड़ियाँ मिल रही हो.

जब आप विजुअल सर्च को खोलते हैं तो सबसे पहले आपको सर्वाधिक प्रचलित श्रेणियों की तस्वीरें दिखाई देती है. उसके बाद आप उनमें से किसी एक पर क्लिक कर आगे बढ सकते हैं. उदाहरण के लिए आपको डिजिटल कैमरा दिखता है और आप उस पर क्लिक करते हैं तो आपको विभिन्न कम्पनियों के डिजिटल कैमरे दिखाई देंगे जिसके साथ उनकी कीमत भी होगी. इस तरह से आगे बढते रहने पर आपको क्रय विक्रय की कड़ियाँ भी मिल जाएंगी. इससे आप कम से कम समय मे अपना वांछित कार्य कर पाएंगे.

इस समय विजुअल सर्च परीक्षण अवस्था में है इसलिए मात्र मनोरंजन, प्रसिद्ध व्यक्ति और खेल संबंधित कड़ियाँ ही दिखा रहा है, लेकिन भविष्य में विजुअल सर्च का फोकस होगा स्वास्थ्य, पर्यटन, शोपिंग आदि. [ऐसा क्यों इसके बारे मे लेख जल्द ही]

कहते हैं एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है. माइक्रोसोफ्ट का विजुअल सर्च इसी कहावत को चरितार्थ कर रहा है. लेकिन यह साइट फिलहाल मात्र अमेरिका के लिए ही बनी है. इसलिए यदि आप bing.com/visualsearch खोलें और कुछ ना दिखे तो कृपया दायीं और लिखे India पर क्लिक कर देश बदल लें.

और एक बात, इस साइट को चलाने के लिए आपको सिल्वरलाइट भी इंस्टाल करना होगा. 



टिप्पणियाँ (1)add
मजेदार है विजुअल सर्च
द्वारा प्रेषित हिमांशु कुमार पाण्डेय , सितम्बर 16, 2009
माइक्रोसॉफ्ट का यह उपयोगी विकल्प निश्चय ही खोज क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगा । बिंग की यह सुविधा लाजवाब है । आभार जानकारी का ।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें