newsite.jpg
7 ऑडियो सर्च इंजिन जिनके बारे में शायद आप ना जानते हों
शानदार 7
शुक्रवार , , 18 सितम्बर

इस सिरीज के पहले लेख में हमने आपको कुछ ऐसे सर्च इंजिनों के बारे में बताया था जिनके बारे में कम लोग जानते हैं, लेकिन वे काफी उपयोगी हैं. इस कड़ी को आगे बढाते हुए प्रस्तुत है 7 ऐसे संगीत आधारित सर्च इंजिन जिनके बारे में कम लोग जानते हैं:

BeeMp3
beemp3.jpg

बीएमपी3 एमपी3 फाइलों को ढूंढने का एक अच्छा इंजिन है. इस साइट के संचालकों का दावा है कि उनके डेटाबेस में करीब 8 लाख एमपी3 फाइलें हैं और 10 हज़ार फाइलें प्रतिदिन जोड़ी जाती है.


MP3Realm
mp3realm.jpg

Mp3Realm भी एक ऑडियो सर्च इंजिन ही है लेकिन इसकी एक विशेषता यह है कि आप फाइल के ड्यूरेशन के हिसाब से भी फिल्टर कर पाएंगे. इसके अलावा आप कलाकार, शीर्षक, एल्बम और श्रेणी के हिसाब से भी सर्च कर पाते हैं. इस साइट पर गानों के बोल भी मिलते हैं. 



WuZam
wuzm.jpg

WuZAM मुफ्त उपलब्ध संगीत ढूंढने और डाउनलोड करने का अच्छा माध्यम है. यह सर्च इंजिन पी2पी आधारित नहीं है.


SKreemR
screemR.jpg

स्क्रीमर के डेटाबेस में करीब 1 लाख साइटों पर उपलब्ध 6 लाखों गानों का लेखाजोखा मौजूद है. इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि जो गाना आप ढूंढ रहे हैं वह आपको मिल ही जाएगा.


FindSounds
find sounds.jpg

इस साइट के माध्यम से आप साउंड इफैक्ट और वाद्ययंत्रो की ध्वनियाँ ढूंढ और डाउनलोड कर सकते हैं.
 

AirMP3
airmp3.jpg

यह भी एक अच्छा ऑडियो सर्च इंजिन है. यह संगीत आधारित मुफ्त साइटों को इंडेक्स करता है, जहाँ पर आप अच्छा संगीत सुन सकते हैं. 


DesMP3
desmp3.jpg इस साइट के माध्यम से आप करीब 5 करोड़ गानों को ढूंढ सकते हैं और उन्हें सुन सकते हैं.

इन सर्च इंजिनों से प्राप्त गाने किसी के स्वामित्व के हो सकते हैं. इसलिए डाउनलोड करने से पहले कॉपीराइट संबंधी जानकारी पढ लें. इस लेख का उद्देश्य मात्र आपको जानकारी देना है. गानों के कॉपीराइट संबंधी बातों के लिए तरकश जिम्मेदार नहीं है.
अपनी राय टिप्पणी के माध्यम से दीजिए.
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें