newsite.jpg
बलि के बकरों की तलाश
BBC Hindi


नेपाल में सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक दुर्गा पूजा से पहले बलि के लिए बकरों की कमी को देखते हुए अधिकारियों से और बकरे ढूँढ़ने के लिए कहा गया है.

अधिकारियों के अनुसार राजधानी काठमांडू में बलि के लिए बकरों की काफ़ी कमी हो गई है.

इस कमी की वजह का तो पता नहीं चला है मगर लोगों का कहना है कि शायद माँग आपूर्ति से ज़्यादा हो गई है.

इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि चीन ने नेपाल में बकरों का निर्यात कम किया है और शायद उसी वजह से क़ीमतें कहीं ज़्यादा हो गई हैं.

नेपाल खाद्य निगम ने अधिकारियों से कहा है कि वे 19 सितंबर को दशाइँ पर्व से पहले गाँवों में जाकर बकरे ख़रीदकर काठमांडू लाएँ.

उस दिन से शुरू हो रहे 15 दिन के पर्व के दौरान देवी दुर्गा को बकरों की बलि दी जाती है.

बकरों के गोश्त की बढ़ती माँग के बाद क़ीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश में एक रेडियो कैंपेन भी शुरू किया गया है, जिसमें किसानों से बकरे बेचने के लिए कहा जा रहा है.

सरकार का विश्वास

नेपाल खाद्य निगम के उप महानिदेशक बिजय थापा ने इस मौक़े पर कहा, "काठमांडू शहर में पर्व के दौरान बकरों की कमी हो जाती है जिससे क़ीमतें बढ़ जाती हैं. हम आपूर्ति ठीक रखने के लिए और बकरे ला रहे हैं जिससे क़ीमतें भी नियंत्रित रहें."

गाँवों में ऐसे विज्ञापन लगाए गए हैं जिनमें बकरे पालने वालों से अपील की गई है कि वे बकरे बेचें.

थापा का कहना था कि काठमांडू में बकरों की क़ीमत 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है, मगर सरकार को उम्मीद है कि क़ीमतें और नहीं बढ़ेंगी क्योंकि उन्होंने छह हज़ार बकरे मँगाए हैं.

थापा के अनुसार, "देश भर में हमारे लोग एकजुट होकर इस त्यौहार की तैयारी कर रहे हैं. लगभग ढाई सौ बकरे तो काठमांडू पहुँच भी घए हैं और आने वाले दिनों में कुछ और पहुँचेंगे."

उनका कहना था कि सरकार उन बकरों को बाज़ार से कम दाम पर ही बेचेगी.

संवाददाताओं का कहना है कि पिछले साल भी बकरों की कमी हुई थी और सरकार ने लगभग चार हज़ार बकरे शहर में पहुँचाने की बात कही थी मगर वो पहुँचा सिर्फ़ 2300 बकरे ही पाई थी.
BBC Hindi
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें