newsite.jpg
7 बेहतरीन ‘हरे” विज्ञापन, पर्यावरण की रक्षा हेतु
शानदार 7
मंगलवार , , 22 सितम्बर

पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड और पेटा के अलावा अन्य कई संस्थाएँ हैं जो सक्रीय योगदान दे रही हैं. ये संस्थाएँ लोगों तक संदेश पहुँचाने के लिए कभी कभी आकर्षक विज्ञापनों का सहारा भी लेती हैं. प्रस्तुत 7 विज्ञापन देखिए. ये विज्ञापन ना केवल रोचक हैं बल्कि अपने संदेश को काफी अच्छी तरह से व्यक्त भी करते हैं.

बाथरूम टावल डिस्पेंसर

inhabitat.jpg


यह विज्ञापन वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के द्वारा प्रायोजित है. सात्ची एंड सात्ची द्वारा बनाया गया यह कैम्पेन वाकई में लाजवाब है. पब्लिक शौचालयों में इस तरह के पेपर डिस्पेंसर लगवाए गए. जब कोई व्यक्ति नैपकीन खींचता है तो दक्षिण अमेरिका के नक्शे पर से हरा आवरण हटने लगता है.

सन्देश: कागज़ का इस्तेमाल कम कीजिए. दक्षिण अफ्रीका के वर्षावन नष्ट हो रहे हैं. 


ग्लोबल वार्मिंग

notcot.jpg

 


वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के द्वारा प्रायोजित इस विज्ञापन में एक बड़े से बिलबॉर्ड के ऊपर छज्जा लगाया गया, जिसकी डिजाइन कुछ इस तरह से की गई कि जैसे जैसे सूरज चढता है, इसकी परछाई की वजह से बिलबॉर्ड के ऊपर पानी भरता हुआ सा लगता है.

संदेश : ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलस्तर बढ रहा है. कई देश डूब सकते हैं.


घर की ठंडी हवा, दुनिया में गर्मी फैला रही है

best ads.jpg


सेंटिआगो की प्रोलेम वाय एंड आर द्वारा तैयार यह विज्ञापन कैम्पेन काफी रोचक है. इस कैम्पेन के तहत एक बड़ी सी इमारत के ऊपर बाढग्रस्त क्षैत्र का चित्र लगवाया गया. चित्र के ऊपर से इमारत में लगे एयरकंडिशनर बाहर निकाले गए.

संदेश: जो हवा आपके घर को ठंडी रखती है, वह दुनिया को गर्म कर रही है


देर ना हो जाए


The Inspiration Room.jpg

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के द्वारा प्रायोजित इस कैम्पेन में पेड़ों को वातावरण के फेफड़ों के रूप में दिखाया गया है.

संदेश : देर ना हो जाए


बिजली बचाओ

wattwatt.jpg


दक्षिण अफ्रीका की नेशनल पावर कम्पनी का विज्ञापन
संदेश : बिजली बचाइए


फैशन ने ली बली

Adoholic.jpg

ओग्लिवी एंड माथर नामक विज्ञापन एजेंसी की भारतीय शाखा द्वारा तैयार विज्ञापन
संदेश : फैशन की बली चढने वालों की संख्या आपकी सोच से कहीं अधिक है.


पानी बचाओ

Konstructr.jpg

डेनवर वाटर ओथोरिटी का विज्ञापन कैम्पेन. इस कैम्पेन के माध्यम से बताया गया है कि पानी का अपव्यय रोकना चाहिए
संदेश : घास बेवकूफ है. 2 मिनट कम पानी दीजिए. आपके लॉन को पता भी नहीं चलेगा.


आपको कौन सा विज्ञापन सबसे अच्छा लगा, हमें टिप्पणी के माध्यम से बताएँ 



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें