newsite.jpg
डायनोसोर एक दूसरे के मूँह पर क्यों काटते थे? खुले नए राज़
पर्यावरण
बुधवार , , 23 सितम्बर
Image
इस खोज ने एक नई बहस छेड़ दी है
टायरनोसौरस रेक्स यानी कि टीरेक्स नामक भीमकाय डायनोसोर के जिवाष्म से मिले जबड़े के नमूने ने वैज्ञानिकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है. इस जबड़े के नमूने में विशेष बात यह है कि इसपर एक अन्य जाति के डायनोसोर [गोर्गोसौरस] के दाँत के निशान मिले हैं – जो यह साबित करते हैं कि डायनोसोर आपस में लड़ते समय एक दूस्रे के मूहँ पर काटते थे.

लेकिन इस खोज ने एक नई बहस छेड़ दी है और वैज्ञानिकों की इस विषय पर अलग अलग राया है. अमेरिका की अलबेर्टा विश्वविद्यालय के फिल बेल और फिलिप करी द्वारा खोजे गए इस जिवाष्म के जबड़े पर मौजूद दाँत के निशाने क्या साबित करते हैं? फिलिप करी के अनुसार – या तो ये जानवर काफी हिंसक थे या फिर यह किसी तरह का यौन व्यवहार है.

कई प्रकार सी ओटर्स सम्भोग की क्रिया के दौरान मादा के मूँह को काटते हैं. इसलिए इस सम्भावना को बल मिला कि डायनोसोर भी ऐसा ही करते थे. डिस्कवरी न्यूज़ के अनुसार इस सम्भावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

परंतु एक और तथ्य एक नई सम्भावना को जन्म देता है. इस जिवाष्म के अन्य दाँतो का विकास नहीं हुआ था. इसका अर्थ यह हुआ कि यह जानवर काटे जाने के दो साल के भीतर मर गया होगा, क्योंकि डायनोसोर के दाँत हर दूसरे साल नए उग आते थे. वैज्ञानिकों का एक अनुमान यह है कि हो सकता है यह जानवर काटे जाने के पहले ही मर गया हो और बाद में इसका मांस खाने के लिए अन्य डायनोसोर ने इसे काटा हो.

लेकिन इस व्याख्या को भी चुनौती मिल रही है. जबड़े पर दाँत का छोटा निशान ही है और ऐसा लगता है कि काटने वाले का दाँत टूट गया होगा. यदि किसी अन्य डायनोसोर ने इस डायनोसोर को खाने की कोशिश की होगी तो उसके जबड़ॆ पर दाँतो के गहरे निशान होते और उसने अपना दाँत टूटने नहीं दिया होता.

इसलिए वैज्ञानिक अब इस बात पर सहमत हुए हैं कि यह निशान किसी लड़ाई की ओर इशारा करते हैं. एक स्थान पर अपना प्रभुत्व हासिल करने के लिए डायनोसोर आपस में लड़ते थे और इस दौरान चेहरों को काटते थे. यदि इस लड़ाई में दाँत टूट भी जाए तो भी परवाह नहीं की जाती थी क्योंकि डायनोसोर के दाँत हर दूसरे साल फिर से उग आते थे.  



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें