newsite.jpg
अनोखा हरा-लाल सेब, अनुवांशिक बदलाव की मिसाल
पर्यावरण
शनिवार , , 26 सितम्बर
Image
यह प्रकृति का करिश्मा है
ब्रिटेन के कोल्टोन रेलीग गाँव के श्री मोरिस के खेत में एक अनोखा सेब उगा. मोरिस ने जब इस सेब को तोड़ा तो उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है. क्योंकि सेब आधा हरा और आधा लाल था. ऐसा लग रहा था मानो किसी ने हरे सेब को आधा लाल रंग में रंग दिया हो.

लेकिन जब मोरिस ने ध्यान से देखा तो पाया कि सेब के ऊपर कोई कृत्रिम रंग नहीं लगा है और वह सेब वास्तव में आधा हरा और आधा लाल है वह भी ठीक मध्य से. यह अनोखा सेब है, जिसे मोरिस खाना नहीं चाहते. उन्होने इसे अपने रेफ्रिजरेटर में सहेज कर रखा है.

मोरिस के अनुसार," यह प्रकृति का करिश्मा है. उन्होने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. एक सेब बिल्कुल मध्य में से दो रंगो में बँटा हुआ है, जैसे किसी कुशल चित्रकार ने रंगा हो."

लेकिन ऐसा हुआ कैसे?

द टेलिग्राफ की खबर के अनुसार इस तरह का सेब पैदा होनी की सम्भावना 10 लाख में 1 बार होती है. इसे अनुवांशिक बदलाव के साथ जोड़कर देखा जा सकता है. इसमें होता यह है कि दो अलग अलग जिन एक साथ विकसित होते हैं और अपना प्रभाव छोड़ते जाते हैं.

सरे काउंटी की आरएचएस गार्डन वाइस्ली के फल महानिरिक्षक जिम आर्बुरी के अनुसार यह अनुवांशिक बदलाव का नतीजा है. इसको सीमेरा [chimera] कहते हैं. इसमें दो कोष अलग अलग तरह से बढते हैं और आधा सेब एक कोष के द्वारा और दूसरा हिस्सा दूसरे कोष के द्वारा पनपता है.

फिलहाल तो इस तरह का एक ही सेब मोरिस के खेत में उगा है. लेकिन कृषि विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ऐसे और भी सेब उग सकते हैं. कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि यदि अगले साल भी इस तरह का कोई सेब उगता है तो कोई नई प्रजाति विकसित हो रही है यह माना जा सकता है. फिलहाल कृषि वैज्ञानिक और मोरिस दोनों ही उत्साहित हैं और दोनों की वजहें अलग अलग है.



टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें