|
इंटरनेट
|
|
मंगलवार , , 29 सितम्बर |
|
| गूगल ने एक अतिरिक्त “L” क्यों जोड़ दिया
|
पिछले रविवार को यदि किसी ने गूगल का मुखपृष्ठ खोला होगा तो एक बार के लिए उसे कुछ अटपटा लगा होगा, क्योंकि उस दिन गूगल ने अपने मुखपृष्ठ के लोगो को बदल दिया था. उस दिन मुखपृष्ठ पर गूगल के लोगो की स्पेलिंग “Googlle” थी ना कि “Google”.
द टेलिग्राफ नामक अखबार के अनुसार जैसे ही गूगल के प्रयोक्ताओं ने इस नए लोगो को देखा वैसे ही चारों तरह चर्चा और अफवाहों का दौर शुरू हो गया. लोग एक दूसरे से पूछने लगे कि आखिर गूगल ने एक अतिरिक्त “L” क्यों जोड़ दिया.
दरअसल हुआ यूँ है कि गूगल की स्थापना के 11 वर्ष समाप्त हुए हैं और अपनी सालगिरह मनाने के लिए गूगले ने अपने लोगो में एक अतिरिक्त “L” जोड़ दिया, जिससे कि दो “L” मिलकर 11 का आभास दें.
पिछले साल भी गूगल ने कुछ ऐसा ही किया था जब उसने 10वीं सालगिरह मनाने के लिए अपने लोगों में “O’ के स्थान पर केक रख दिया था.
गूगल एकमात्र ऐसी डॉट कॉम कम्पनी है जो अपने लोगो के साथ सर्वाधिक छेड़छाड़ करती है. गूगल साल भर कई प्रतियोगिताएँ भी आयोजित करता है जिसमें लोगों को गूगल के लोगो के ऊपर कुछ डिजाइन कर संदेश देने को कहा जाता है. इसके अलावा साल भर जब भी कोई विशेष दिन आता है गूगल का लोगो अमूमन बदल जाता है.
|
|